धर्मनगरी उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग में उत्तरप्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पत्नी सहित बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उज्जैन प्रवास के दौरान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से भगवान महाकाल की पूजा-अर्चना की।

दर्शन के पश्चात श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उनका आत्मीय स्वागत एवं सत्कार किया गया। इस दौरान उन्होंने बाबा महाकाल से देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में उनके आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल भी देखने को मिला।