1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP: कोरोना ने ली RLD के प्रदेश महासचिव रामेंद्र सिंह की जान, सैफई में चल रहा था इलाज

UP: कोरोना ने ली RLD के प्रदेश महासचिव रामेंद्र सिंह की जान, सैफई में चल रहा था इलाज

By: Amit ranjan 
Updated:
UP: कोरोना ने ली RLD के प्रदेश महासचिव रामेंद्र सिंह की जान, सैफई में चल रहा था इलाज

नई दिल्ली : राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के प्रदेश महासचिव रामेंद्र सिंह परमार का कोरोना से निधन हो गया। उनका इलाज सैफई स्थित मेडिकल में चल रहा था। आपको बता दें कि रामेंद्र मूल रूप से जगनेर ब्लॉक के गांव कांसपुरा के मूल निवासी थे।

बता दें कि उन्होंने साल 2002 में खेरागढ़ से समानता दल और 2017 में रालोद की टिकट पर चुनाव लड़ा था। रामेंद्र सिंह के पिता राजेंद्र सिंह जगनेर के ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं। रामेंद्र सिंह के निधन के बाद उनके समर्थकों में शोक की लहर है। अगर हम देश में कोरोना केस की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 1,96,427 केस दर्ज हुए। जिससे देश में कुल संक्रमितों की संख्या 2,69,48,874 है।

वहीं इस महामारी से 3,26,850 लोग ठीक हुए है। बता दें कि बीते 24 घंटे में 3,511 लोगों की मौतें हुई है। जिससे देश में कुल मरीजों की संख्या 3,07,231 है। आपको बता दें कि कोरोना महामारी के कारण देश के अधिकतर राज्यों में 31 मई तक लॉकडाउन लगाया गया है। जिसमें प्रमुख दिल्ली, यूपी, हरियाणा, बिहार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...