{ अनुज की रिपोर्ट }
आज मजदूर दिवस है और इस मौके पर सीएम योगी ने प्रदेश के सभी मजदूरों की इस दिवस की बधाई दी है।
उन्होनें अपने सोशल मीडिया अकाउंट से ट्वीट किया है वहीं उन्होंने एक वीडियो सन्देश भी जारी किया है जिसमें उन्होनें मजदूरों से धैर्य रखने की अपील की है।
सीएम योगी ने एक ट्वीट में लिखा कि मेरे प्रवासी कामगार/श्रमिक बहनों-भाइयों, सृष्टि की सभी आपदाएं आपके धैर्य के समक्ष नतमस्तक हुई हैं. आज पुनः कोरोना वायरस की हार आपके धैर्य पर निर्भर है।
आप सभी से अपील है कि कतई विकल व व्यथित मत होइए. जहां हैं, वहीं रहिए. अति शीघ्र, आप सभी की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जाएगी।
वहीं वीडियो सन्देश में उन्हें भरोसा दिलाया है कि राज्य सरकार जल्द ही उनकी सुरक्षित घर वापसी भी कराएगी।