1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी के सीएम साहब ये बताने का कष्ट करेंगे कि उनका मिशन शक्ति कितना सफल रहा- प्रियंका गांधी

यूपी के सीएम साहब ये बताने का कष्ट करेंगे कि उनका मिशन शक्ति कितना सफल रहा- प्रियंका गांधी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
यूपी के सीएम साहब ये बताने का कष्ट करेंगे कि उनका मिशन शक्ति कितना सफल रहा- प्रियंका गांधी

यूपी के सीएम साहब ये बताने का कष्ट करेंगे कि उनका मिशन शक्ति कितना सफल रहा- प्रियंका गांधी

महिलाओं और छात्राओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने के लिए उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मिशन शक्ति की शुरूआत की है। हालांकि, महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के क्राइम ग्राम में कोई कमी नजर नहीं आ रही है।

तो वहीं, अब कांग्रेस महासचिवा और उत्तर प्रदेश के प्रभारी प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर प्रदेश की योगी सरकार से सवाल पूछा है। प्रियंका गांधी ने पूछा, ‘क्या यूपी के सीएम साहब ये बताने का कष्ट करेंगे कि उनका मिशन शक्ति कितना सफल रहा?

उत्तर प्रदेश प्रभारी व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलाव को एक पोस्टर झासा किया है। जिस पर लिखा है कि, यूपी में पिछले 48 घंटों में महिलाओं के खिलाफ हुए भयावक अपराध’ साथ ही लिखा है कि मिशन शक्ति में यूपी सरकार का दावा।

इतना ही नहीं, उन्होंने ट्विट करते हुए पूछा है कि, क्या यूपी के सीएम साहब ये बताने का कष्ट करेंगे कि उनका मिशन शक्ति कितना सफल रहा? क्योंकि यूपी से महिलाओं के खिलाफ अपराधों की आ रही खबरें तो कह रही हैं कि यूपी महिलाओं के लिए एकदम सुरक्षित नहीं है। कई जगहों पर तो लड़कियों ने जान दे दी क्योंकि उनकी कोई सुनवाई न हुई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...