1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी कैबिनेट ने कई महत्वपूर्ण फैसलों पर लगाई मुहर

यूपी कैबिनेट ने कई महत्वपूर्ण फैसलों पर लगाई मुहर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
यूपी कैबिनेट ने कई महत्वपूर्ण फैसलों पर लगाई मुहर

यूपी कैबिनेट ने कई महत्वपूर्ण फैसलों पर लगाई मुहर

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शनिवार को प्रदेश कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें कई प्रस्तावों पर कैबिनेट की बैठक में मोहर लगी।

गोरखपुर में यातायातीय व्यवस्था को सुगम एवं सुचारू बनाने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम के रूप में लाइट रेल ट्रांजिट परियोजना के क्रियान्वयन और DPR अनुमोदित।

परियोजना में कुल 27.84 किमी की लम्बाई में 02 एलिवेटेड कारिडोर्स प्रस्तावित।

परियोजना की कुल लागत 4,672 करोड़, परियोजना को वर्ष 2024 तक पूर्ण करने का लक्ष्य।

प्रदेश की सहकारी चीनी मिलों के आगामी पेराई सत्र 2020-21 हेतु उ0प्र0 सहकारी बैंक, जिला सहकारी बैंकों से उपलब्ध करायी जाने वाली नकद साख-सीमा की सुविधा के लिए शासकीय गारण्टी प्रदान किये जाने का प्रस्ताव स्वीकृत।

गोरखपुर के कलेक्ट्रेट भवनों के नवनिर्माण कराये जाने हेतु पुराने भवनों का ध्वस्तीकरण किये जाने का प्रस्ताव मंजूर।

उ0प्र0 आबकारी आसवनी की स्थापना को लेकर पन्द्रहवां संशोधन नियमावली, 2020 के प्रख्यापन का प्रस्ताव अनुमोदित।

गाजीपुर में ताड़ीघाट बारा कुम्हार चैसा मार्ग के सुदृ़ढ़ीकरण एवं मार्ग के दोनों ओर 1.50 मीटर चैड़ाई में पेव्ड शोल्डर के निर्माण कार्य की पुनरीक्षित लागत स्वीकृत।

मंत्रिपरिषद ने जनपद गाजीपुर में ताड़ीघाट बारा कुम्हार चैसा मार्ग (राज्य मार्ग संख्या-99) के सुदृ़ढ़ीकरण एवं मार्ग के दोनों ओर 1.50 मीटर चैड़ाई में पेव्ड शोल्डर के निर्माण कार्य की पुनरीक्षित प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति को मंजूरी प्रदान कर दी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...