1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी उपचुनाव: 7 विधानसभा सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया शुरू

यूपी उपचुनाव: 7 विधानसभा सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया शुरू

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
यूपी उपचुनाव: 7 विधानसभा सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया शुरू

उत्तर प्रदेश की 7 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर शुक्रवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

कोविड-19 प्रोटोकॉल के अंतर्गत सुनिश्चित कराई जा रही है इसी कड़ी में कानपुर में भी घाटमपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है जिसको लेकर कलेक्ट्रेट प्रांगण में नामांकन की तैयारियां पूरी कर ली गई है ।

बात की जाए सुरक्षा व्यवस्था की तो चेतना चौराहे से लेकर सरसैया घाट तक पूरी तरीके से बैरिकेडिंग कर दी गई है जिससे वहां पर किसी प्रकार की भीड़ एकत्र ना हो सके वही बेरिकेटिंग के पास और अंदर पुलिस के कर्मचारी मुस्तैदी से चप्पे चप्पे पर तैनात होकर निगरानी रख रहे है।

खास तौर पर इस बार कोरोना के चलते जिला प्रशासन और चुनाव आयोग के द्वारा जारी किए गए सभी कोविड-19 नियमो के अनुपालन के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया सुनिश्चित कराई जा रही है। सभी नामांकन प्रक्रिया कलेक्ट्रेट प्रांगण में एसीएम 2 कार्यालय में किए जा रहे हैं।

अपर जिलाधिकारी बसंत लाल ने बताया कि आज से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जो कि 16 अक्टूबर तक चलेगी सभी तैयारियां व्यवस्थित पूरी तरीके से चुनाव आयोग के निर्देश पर पूरी कर ली गई है।

 

[wonderplugin_video videotype=”mp4″ mp4=”https://www.rninews.co.in/wp-content/uploads/2020/10/VID-20201009-WA0337-1.mp4″ webm=”” poster=”” lightbox=0 lightboxsize=1 lightboxwidth=960 lightboxheight=540 autoopen=0 autoopendelay=0 autoclose=0 lightboxtitle=”” lightboxgroup=”” lightboxshownavigation=0 showimage=”” lightboxoptions=”” videowidth=600 videoheight=400 keepaspectratio=1 autoplay=0 loop=0 videocss=”position:relative;display:block;background-color:#000;overflow:hidden;max-width:100%;margin:0 auto;” playbutton=”https://www.rninews.co.in/wp-content/plugins/wonderplugin-video-embed/engine/playvideo-64-64-0.png”]

 

बताया की पर्चा लेने व प्रत्याशी के साथ आने वाले कैंडिडेट के साथ केवल 2 लोग ही प्रांगण में आ सकेंगे और अपना फॉर्म ले जाकर नामंकन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।,सोशल डिस्टेंसिंग के साथ साथ सभी नामांकन प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी और सभी को कोविड-19 का सभी को पालन करना होगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...