1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी विधानसभा चुनाव : अर्थी पर सवार होकर नामांकन करने पहुंचा उम्मीदवार

यूपी विधानसभा चुनाव : अर्थी पर सवार होकर नामांकन करने पहुंचा उम्मीदवार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
यूपी विधानसभा चुनाव : अर्थी पर सवार होकर नामांकन करने पहुंचा उम्मीदवार

उत्तर प्रदेश के रिक्त आठ विधान सभा के उप चुनाव में आज सात विधान सभा क्षेत्रों के उप चुनाव में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गया है।

जो 16 अक्टूबर तक चलेगा इसी क्रम में आज निर्दलीय प्रत्याशी राजन यादव उर्फ अर्थी बाबा ने अर्थी पर सवार होकर कलेक्ट्रेट पहुँचे व नामांकन पत्र खरीदा।

देवरिया सदर 337 विधानसभा सीट के लिए नामांकन के लिए पर्चा खरीदने पहुँचे निर्दल उम्मीदवार राजन यादव उर्फ अर्थी बाबा ने अर्थी पर सवार होकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुँचे और जाकर देवरिया सदर निर्वाचन अधिकारी के पास पर्चा दाखिल करने के लिए पर्चा खरीदे। अर्थी बाबा बिल्कुल एक अलग अंदाज में आज दिखे।

विधानसभा उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी राजन यादव उर्फ अर्थी बाबा ने बताया कि देवरिया जिले की सभी चीनी मिल बन्द है वही भ्रष्टाचार चरम पर है जो नेता चुनाव जीतकर जाते हैं। वह मात्र अपना विकास करते हैं तथा धन दौलत के मकड़जाल में फंसे रहते हैं ऐसे भ्रष्टाचारी लोगों के लिए यह अर्थी सबक है।

 

[wonderplugin_video videotype=”mp4″ mp4=”https://www.rninews.co.in/wp-content/uploads/2020/10/VID-20201009-WA0306.mp4″ webm=”” poster=”” lightbox=0 lightboxsize=1 lightboxwidth=960 lightboxheight=540 autoopen=0 autoopendelay=0 autoclose=0 lightboxtitle=”” lightboxgroup=”” lightboxshownavigation=0 showimage=”” lightboxoptions=”” videowidth=600 videoheight=400 keepaspectratio=1 autoplay=0 loop=0 videocss=”position:relative;display:block;background-color:#000;overflow:hidden;max-width:100%;margin:0 auto;” playbutton=”https://www.rninews.co.in/wp-content/plugins/wonderplugin-video-embed/engine/playvideo-64-64-0.png”]

 

इसके अलावा आज नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन जिलाधिकारी कार्यालय के मुख्य गेट पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया था वहीं जिलाधिकारी व अन्य प्रशानिक अधिकारियों के साथ अपर पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था व यातायात व्यवस्था का जायजा लिया ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...