रिपोर्ट- पल्लवी त्रिपाठी
उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सरकार कई योजनाओं का संचालन कर रही हैं । इसी बीच योगी सरकार एक बार फिर महिलाओं के कल्याण के लिए महिला सामर्थ्य योजना लेकर आयी है । जिसके तहत उत्तर प्रदेश की महिलाओं को रोजगार के लिए प्रेरित किया जाएगा । जिससे उनके जीवन-स्तर को बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा ।
योगी सरकार ने यूपी बजट 2021-22 के दौरान UP Mahila Samarthya Yojana 2021 की घोषणा की । इस योजना के लिए सरकार ने 100 करोड़ रूपए का बजट निर्धारित किया है । यूपी महिला सामर्थ्य योजना 2021 के क्रियान्वयन के लिए दो स्तरीय कमेटी का गठन किया जाएगा । जिसमें एक कमेटी जिला स्तर पर व एक कमेटी राज्य स्तर पर गठित की जायेगी ।
UP Mahila Samarthya Yojana 2021 के अंतर्गत महिलाओं को औद्दोगिक प्रशिक्षण दिया जाएगा । इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को उनके उत्पादों को बेचने के लिए बाज़ार भी उपलब्ध करवाया जाएगा । जिससे प्रदेश का औद्योगिक विकास भी होगा । अगर आप भी समर्थन योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं , तो इस प्रक्रिया के अनुसार आवेदन करना होगा ।
1. योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और होम पेज को खोल लें ।
2. होम पेज पर मौजूद “कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन” के विकल्प पर क्लिक करें ।
3. इसके बाद योजना के लिए आवेदन करने के लिए फॅार्म खुल जाएगा । जिसमें पूछी गयी सभी जानकारियों को एक-एक कर ध्यान से भरें ।
4. आवेदन पत्र भरने के बाद दोबारा जांच करें और सबमिट कर दें ।
5. जिसके बाद आपकी आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी ।
योजना में आवेदन करने के लिए आपको कुछ आवश्यक दस्तावेज होना आवश्यक है । जिनमें आवेदक का निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड, बेरोजगार प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो, एक स्थायी मोबाइल नंबर देना अनिवार्य होगा।