यूपी 60 कार्यकर्ता ने बसपा छोड़ थामा भाजपा का हाथ
कानपुर : उपचुनाव से ठीक पहले एक तरफ पार्टी के दो पूर्व विधायकों ने सपा का हाथ थाम लिया तो करीब 60 कार्यकर्ता ने बसपा का साथ छोड़ दिया। इससे पार्टी में हलचल बढ़ गयी है ।
बसपा का साथ छोडने वाले दो पूर्व विधायक पूर्व मंडल कोआर्डिनेटर राकेश कटियार और सिकंदरा से बसपा के टिकट पर जिला पंचायत का चुनाव लड़े फरमान अली पप्पू के साथ भाजपा में शामिल हो गए।
आपको बता दें इन सभी को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सदस्यता ग्रहण कराई और उन्होने बताया कि अभी कई और बसपा नेता पार्टी में शामिल होंगे। इस बीच स्वतंत्र देव ने घाटमपुर में एक ही दिन में छह सभाओं को संबोधित किया।
बसपाइयों के लगातार दूसरी पार्टी में जाने के सिलसिले को रोकने के लिए बसपा के मुख्य सेक्टर प्रभारी मुनकाद अली मंगलवार को घाटमपुर पहुंचेंगे। इससे पहले वह महानगर स्थित पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे।