{उन्नाव से रामखेलावन निषाद की रिपोर्ट}
उन्नाव जनपद के कोतवाली गंगा क्षेत्र के मदिनी नगर की रहने वाली एक महिला पत्रकार कोरोना पाज़िटिव मिलने से जिले में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि, महिला पत्रकार का रोज शुक्लागंज से कानपुर तक आना जाना था।
जिसके बाद महिला पत्रकार के परिजनों को जिला प्रशासन ने आइसोलेट किया। अब उन्नाव जनपद में दो लोग कोरोना पाज़िटिव हो गए है। जिसके बाद जनपद के कोतवाली गंगा घाट क्षेत्र के शुक्लागंज को शील किया गया।