1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. उन्नाव मामले का पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा, मामला जानकर चौंक जायेंगे आप

उन्नाव मामले का पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा, मामला जानकर चौंक जायेंगे आप

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
उन्नाव मामले का पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा, मामला जानकर चौंक जायेंगे आप

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

उन्नाव: सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपराध पर लगाम लगाने की जितनी भी कोशिश कर रहें हैं, वह सब बेकार ही साबित होता हुआ दिख रहा है। आपको बता दें कि गुरुवार को उन्नाव जिले के असोहा थाना के बबुरहा गांव में दो नाबालिग दलित लड़कियों का शव खेल में मिला था। वहीं एक लड़की जिंदा हालत में मिली थी। प्रथम दृष्टतया जहर खाने से मौत होने की बात की जा रही थी।

दरअसल, मामला प्रकाश में आने का बाद सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्नाव की घटना पर दु:ख व्यक्त किया था। उन्होने ट्वीट कर कहा थी कि “ये घटनाअत्यंत दुर्भग्यपुर्ण है। इसके अलावा सीएम ने कहा कि, इस प्रकरण की पूरी रिपोर्ट डीजीपी से उपलब्ध कराने के निर्देश दे दिये गये हैं। ट्विटर के जरिये मुख्यमंत्री ने जनाकारी देते हुये बताया कि, अस्पताल में पीड़िता का बेहतर इलाज सरकारी खर्चे पर किया जा रहा।”

घटना की गंभीरता को दखते हुए हरकत में आई पुलिस ने इस पूरे घटना का खुलासा 48 घंटे में कर दिया है। आपको बता दें कि पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए विनय नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। विनय और उसका नाबालिग दोस्त पड़ोस के गांव पाठकपुर के रहने वाले हैं।

विनय उर्फ लंबू को अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही लड़की से एकतरफा प्यार हो गया था। लेकिन लड़की के इनकार कर दिया जिसके बाद विनय ने उसकी हत्या का मन बना लिया। घटना के दिन आरोपी विनय ने पीड़िता से खेत पर काफी देर तक बातचीत की थी और नमकीन भी खिलाई थी। पीड़िता के साथ वहां पर मौजूद दोनों बहनों ने भी नमकीन खायी थी।

आपको बता दें कि विनय ने पानी की बोतल में कीटनाशक मिलाकर उसकी हत्या करने की योजना बनाई थी। उसने लड़की को जहरीला पानी पीला दिया। इस दौरान उसी पानी को दोनों बहनों ने भी पी लिया था जिससे तीनों के मुंह से झाग निकलने लगा और तबीयत बिगड़ गई। यह देख विनय अपने सहयोगी के साथ मौके से फरार हो गया।

मामले का खुलास करते हुए आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह ने बताया कि “लड़कियों का खेत और आरोपी विनय उर्फ लंबू का खेत अगल-बगल है। आरोपी विनय की लॉकडाउन के दौरान अस्पताल में भर्ती लड़की से दोस्ती हो गई थी। दोनों खेतों पर अक्सर मिलने लगे। इस दौरान विनय ने कई बार उसे प्रपोज किया लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। हाल के दिनों में विनय ने उससे फोन नंबर मांगा लेकिन लड़की ने नहीं दिया। विनय ने प्यार का प्रस्ताव स्वीकार न करने पर हत्या करने का प्लान बनाया। बुधवार को विनय ने घटना को अंजाम दिया। घटना के वक्त उसका दोस्त नमकीन का पैकेट लेने गया हुआ था।“

कीटनाशक युक्त पानी पीने से दोनो लड़कियों की मौत हो गई, जबकि जिस लड़की से विनय को प्यार था वह अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...