रिपोर्ट: गीतांजली लोहनी
नई दिल्ली: शादी का सीजन शुरु हो गया है ऐसे में सभी लोग अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गये है। शादी में कई कपल ऐसे होते है जो कुछ ना कुछ अलग कर के उस फंक्शन में सबका ध्यान अपनी ओर खींच लेते है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे कपल के बारे में बताने जा रहे है जिसने अपनी शादी के पहले ही मेहमानों के साथ-साथ सोशल मिडिया पर सभी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
दरअसल, जिस कपल ने अपनी शादी से पहले ही हर तरफ तहलका मचा दिया वो कोई बड़े सेलिब्रिटी या बड़ी हस्ती नहीं बल्कि पश्चिम बंगाल में रहने वाले एक आम इंसान है। इस कपल का नाम है गोगोल साहा और सुबर्ना दास। जिसकी शादी का अनोखा मेन्यू सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया।

बता दें कि इस कपल की शादी का मेन्यू कार्ड आधार कार्ड की तरह ही डिजाइन किया गया था। इसमें शादी का जो मेन्यू डिजाइन किया गया है वो बिल्कुल वैसा है जैसी आधार कार्ड में नाम की एंट्री होती है। जैसे ही किसी ने सोशल मीडिया पर इस अनोखे मेन्यू कार्ड को पोस्ट किया तब से ही यह सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है।
बता दें कि सुबर्ना दास एक हेल्थकेयर प्रोफेशनल हैं जबकि गोगोल साहा सेल्स और मार्केटिंग में कर्मचारी हैं। मेन्यू में आइटम लिखे हुए हैं, जैसे- कचौरी, स्टफ पटैटो, फिश फ्राई, सलाद, फ्राइड राइस, मटन काशा, चटनी, पापड़, रसगुल्ला, संदेश, आइसक्रीम और पान। कार्ड में सबसे ऊपर सुबर्ना वेड्स गोगोल लिखा हुआ है। कार्ड पर आधार कार्ड नंबर की जगह शादी की तारीख भी लिखी हुई है।

तो वहीं जब गोगोल साहा से अपनी शादी के इस अनोखे कार्ड का आइडिया पूछा गया तो उन्होंने बताया कि ऐसा करने का आइडिया उनकी पत्नी सुबर्ना की सोच थी, और जैसा कि हम दोनों ‘डिजिटल इंडिया’ का समर्थन करते हैं, इससे बेहतर समर्थन दिखाने का और क्या तरीका हो सकता था।’ अपने शादी के कार्ड को लेकर साहा ने कहा कि मेहमान अपनी मेज पर इस मेन्यू को देखकर रोमांचित थे।
बता दें कि इस कपल की शादी के वक्त ऐसा मेन्यू देख तो कई मेहमानों के साथ हादसा होते होते भी बचा था। हादसा ये कि कई मेहमानों को लगा कि उन्होंने अपना आधार कार्ड टेबल पर ही छोड़ दिया,मेहमान अपने पर्स पर अपना आधार कार्ड चैक करने लग रहे थे।