केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया
हाथरस : केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले मंगलवार को हाथरस में पीड़िता के घर पहुंचे। अठावले ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने बताया, हमने पीड़िता के परिवार को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। इनका एक बेटा बारहवीं पास है उसे क्लास 3 की नौकरी दी जानी चाहिए।
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया की ओर से 5 लाख रुपए की सहायता राशि दी जा रही है। अठावले ने कहा कि यूपी सरकार हर संभव कार्रवाई कर रही है, कोई भी दोषी बच नहीं पाएगा।
रामदास अठावले ने इस घटना को मानवता पर कलंक बताया है। हैपीड़ित परिवार ने हाथरस के जिलाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात करेंगे।
हाथरस के डीएम पर पीड़ित परिवार को धमकाने सहित कई आरोप लगे हैं। पीड़ित परिवार लगातार हाथरस के डीएम पर कार्रवाई की मांग भी कर रहा है।
अठावले ने कहा पीड़ित परिवार ने हाथरस के जिलाधिकारी के खिलाफ की कार्रवाई की मांग की है। मैं भी इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात करूंगा।
अठावले ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिवार को 25 लाख रुपया देने और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने को कहा भी है।