1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर बोले- बाबर आए, तब उन्होंने राम मंदिर ही क्यों तोड़ा

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर बोले- बाबर आए, तब उन्होंने राम मंदिर ही क्यों तोड़ा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर बोले- बाबर आए, तब उन्होंने राम मंदिर ही क्यों तोड़ा

राजधानी दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने अयोध्या स्थित राम मंदिर को लेकर बड़ी बात कही है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि बाबर ने राम मंदिर पर आक्रमण किया और एक विवादित ढांचा बनाया। वो मस्जिद नहीं थी क्योंकि जहां इबादत नहीं होती वो मस्जिद नहीं होती। वो एक विवादित ढांचा था।

उन्होंने कहा है कि आक्रमणकारी जानते थे कि देश के प्राण इस मंदिर में हैं। इसलिए उसे गिरा दिया गया। खास बात है कि विवादित जमीन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने 9 नवंबर 2019 में राम जन्मभूमि मंदिर बनाने वाले ट्रस्ट के पक्ष में फैसला सुनाया था। इसके बाद मुस्लिम पक्ष को 5 एकड़ जमीन दिए जाने के आदेश दिए थे।

प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, “जब विदेशी आक्रमणकारी आए, बाबर आए, तब उन्होंने राम मंदिर ही क्यों तोड़ा…उन्हें समझ आया कि इस देश का प्राण अगर कहीं है तो वो राम मंदिर में है। इसलिए राम मंदिर पर आक्रमण किया। राम मंदिर पर आक्रमण कर के एक विवादित ढांचा बनाया गया। वो मस्जिद नहीं थी क्योंकि जहां इबादत नहीं होती, वो मस्जिद नहीं होती। लेकिन वो एक विवादित ढांचा था।”

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, ” मैं तो प्रत्यक्ष साक्षी हूं…6 दिसंबर 1992 को हम कारसेवक के रूप में अयोध्या में उपस्थित थे। मैं मंच पर था। लाखों कारसेवक और एक दिन पहले हम रात को भी सोए थे, वहीं उसी प्रांगण में…तो तीन गुंबद दिख रहे थे…दूसरे दिन दुनिया ने देखा कि एक ऐतिहासिक भूल कैसे समाप्त हुई।” आप को बता दे कि इस मामले से उमा भारती, लालकृष्ण आडवाणी समेत भारतीय जनता पार्टी के कई बड़े नेताओं का नाम जोड़ा गया था।

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले के बाद मुस्लिम समुदाय को मस्जिद निर्माण के लिए 5 एकड़ जमीन देने के आदेश दिए थे। जिसके बाद अयोध्या में धन्नीपुर मस्जिद का काम 26 जनवरी को औपचारिक रूप से शुरू होने जा रहा है। इंडो-इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन ट्रस्ट ने कहा है कि वे निर्माण कार्य के शुरू होने के मौके पर एक समारोह आयोजित करने का विचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि प्रोजेक्ट की औपचारिक शुरुआत के दौरान पौधारोपण किया जाएगा और राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...