1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक हुए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक हुए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

रिपोर्ट: नंदनी तोदी

नई दिल्ली: देश में कोरोना की रफ़्तार तेज़ हो गई है। लगातार मामलों में हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए प्रशासन भी काफी चिंतित है। बेतहाशा बढ़ते कोरोना मामलों के बीच देशभर में कई राज्यों के मुख्यमंत्री और कई नेताओं के भी कोविड पॉजिटिव होने की खबरें सामने आई हैं। अब एक और बड़ी खबर सामने आई है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने ये जानकारी ट्वीट कर दी है। निशंक ने कहा, ”मैं आपको सूचित करना चाहता हूं कि मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. डॉक्टर की सलाह से मेरा इलाज चल रहा है। जो भी लोग हाल के दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, सावधान रहें और टेस्ट करवाएं।”

उन्होंने आगे कहा कि,” शिक्षा मंत्रालय का काम सामान्य रूप से चलता रहेगा।”

आपको बता दें, इससे पहले शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। केंद्रीय मंत्री ने अपने ट्विटर हैंडल पर जानकारी देते हुए लिखा ट्वीट किया था, “मैं आज कोविड पाया हो गया हूं। पिछले 2-3 दिनों में जो भी लोग मेरे संपर्क में आए हैं, वे कृपया अपना टेस्ट करवा लें और अलग रहें।”

आपको बता दें, कोरोना के मामलों तेजी से बढ़ रहे हैं। वहीं राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे में, 28395 लोग संक्रमित हुए थे और 277 मरीजों की मौत हुई थी। बता दें, हाल ही में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, किरण रिजीजू, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आनंद शर्मा कोरोना से संक्रमित होने की खबर भी सामने आई थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...