1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री सदानंद गौड़ा कोरोना को हुआ कोरोना

केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री सदानंद गौड़ा कोरोना को हुआ कोरोना

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री सदानंद गौड़ा कोरोना को हुआ कोरोना

केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री सदानंद गौड़ा कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। ये जानकारी उन्होंने खुद ट्विटर पर एक पोस्ट के जरिए ये जानकारी दी। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने हाल ही में अपने संपर्क में आए लोगों को सावधान रहने को अनुरोध किया है।

केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा ने ट्वीट कर कहा, ‘कोविड के शुरूआती लक्षण के बाद मैंने कोरोना टेस्ट कराया, जिसमें मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। उन्होंने अनुरोध करते हुए कहा कि मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि जो मेरे संपर्क में आए हैं वे सावधान रहें और प्रोटोकॉल का पालन करें। सुरक्षित रहें।’

गौड़ा के ट्वीट पर रिट्वीट करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। ईरानी ने ट्वीट कर कहा, “Get Well Soon Sir’। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सदानंद गौड़ा मोदी सरकार में उर्वरक और रसायन मामलों के मंत्री हैं।

हाल के दिनों में कई नेता और केंद्रीय मंत्री कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। इससे पहले उप राष्‍ट्रपति वेंकैया नायडू, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी, धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, श्रीपद नायक, रामदास अठावले, एमपी के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, दिल्‍ली के डिप्‍टी सीएम मनीष सिसोदिया, सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव और रिजर्व बैंक के गर्वनर शक्तिकांत दास भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...