1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कोलकाता में आज से शुरु होगा अंडर वॉटर मेट्रो सफर

कोलकाता में आज से शुरु होगा अंडर वॉटर मेट्रो सफर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोलकाता में आज से शुरु होगा अंडर वॉटर मेट्रो सफर

पानी के नीचे यात्रा करने का लोगों का सपना आज पूरा होने जा रहा है, कोलकाता मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन अपने ईस्ट-वेस्ट प्रोजेक्ट के तहत अंडरवाटर मेट्रो टनल बनाकर तैयार कर चुका है। आज 13 फरवरी, 2020 को कोलकाता यानी ‘सिटी ऑफ जॉय’ देश के पहले अंडरवाटर रन को देखने के लिए बिल्कुल तैयार है। अंडरवाटर मेट्रो का उद्घाटन आज होने जा रहा है।

कोलकाता में ही देश की पहली मेट्रो सेवा 1984 में शुरू की गई थी। रेल मंत्री पीयूष गोयल कोलकाता ईस्ट-वेस्ट मेट्रो सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद शुक्रवार 14 फरवरी को इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

इस मेट्रो सेवा सी सबसे बड़ी खासियत है कि यह अंडर वाटर यानि पानी के नीचे बनी सुरंग में चलेगी। साथ ही यह देश की सबसे सस्ती मेट्रो सेवा होगी। यह लाइन 15 किलोमीटर की होगी। पगले लाइन में छह किलोमीटर लंबी लाइन की शुरुआत होने जा रही है।

इस मेट्रो में एक स्टेश से दूसरे स्टेशन तक जाने का किराया मांत्र पांच रुपए होगा। रेट चार्ज के अनुसार दो किलोमीटर तक के लिए पांच रुपए, पांच किलोमीटर तक 10 रुपए, 10 किलोमीटर तक 20 रुपए और फिर अंतिम स्टेशन तक के लिए यात्रियों को 30 रुपए चुकाने होंगे।

यह प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर और डिटेक्शन सिस्टम जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगी। मेट्रो रेलवे के एक अधिकारी का कहना है कि जल्द ही कोलकाता की जनता के लिए यह सेवा बढ़ाकर 12 किलोमीटर तक की जाएगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...