1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. ट्रक और कैंटर की भिड़ंत में गई जवान की जान, दो घायल

ट्रक और कैंटर की भिड़ंत में गई जवान की जान, दो घायल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
ट्रक और कैंटर की भिड़ंत में गई जवान की जान, दो घायल

रिपोर्ट: नंदनी तोदी

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश में हादसों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे ही एक हादसे की पुष्टि उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हुई जहां दो पीएसी जवानों की मौके पर मौत हो गई। दरअसल, मंगलवार की सुबह, एक तेज रफ्तार ट्रक और कैंटर की भिड़ंत हुई। जिसके बाद कैंटर ने बैरिकेडिंग तोड़कर किसान आंदोलन के लिए ड्यूटी पर लगाए गए पीएसी जवान को रौंद दिया। बता दें कि, इस हादसे में पीएसी के दो जवानों की मौत मौके पर ही हो गई,  जबकि दो अन्य घायल हैं।

जानकारी के मुताबिक, हादसे में मरने वाले जवानों का नाम परवीन और प्रवीण कुमार है। सूत्रों के अनुसार, प्रवीण कुमार गाजियाबाद के मुरादनगर का रहने वाले थे और 2019 में पीएसी में भर्ती हुए थे।

इस हादसे की खबर और मौत की खबर सुनते ही दोनों मृतकों के परिवारों में हड़कंप मच गया और पूरे पुलिस में मातम छा गया है। इसके अलावा फिलहाल, घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने दोनों एक्सीडेंट वाहनों को साइड में खड़ा कर रास्ते को चालू करा दिया गया है। आपको बता दें, ये पूरा मामला थाना सिकंदराबाद इलाके के औद्योगिक क्षेत्र में चार नंबर बैरिकेडिंग का है।

इस सड़क दुर्घटना में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी ने भी अपना दुःख व्यक्त किया है। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर रह कर हर संभव मदद करने का निर्देश दिया है।

एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी का कहना है अलीगढ़ से नोएडा की तरफ जा रहे कैंटर और नोएडा की तरफ से अलीगढ़ की तरफ आ रहा ट्रक अचानक से आपस में टकरा गए। जिसके बाद बड़ा हादसा हुआ और दो जवानों ने इस हादसे में अपनी जान गवां दी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...