पिछले दिनों ईरान में यूक्रेन का विमान हादसे का शिकार हो गया था। इस हादसे में चालक दल के सदस्य समेत 176 लोगों की मौत हो गई थी। जिसके बाद अमेरिका, कनाडा और कुछ पश्चिमी देशों ने ईरान के इस कदम की आलोचना की थी और उसपर विमान मार गिराने का शक जताया था। हलांकि पहले मुकरने के बाद ईरान ने अपनी गलती की स्वीकर कर लिया और इसे मानवीय चूक बताया। अब यूएन का विमान प्रहरी संगठन ने ईरान में दुर्घटनाग्रस्त हुए यूक्रेन के विमान मामले की जांच में अपनी भूमिका निभाएंगे।
आपको बता दें कि यूक्रेन का विमान तेहरान से कीव जा रहा था और कुछ ही समय बाद भीषण हादसे का शिकार हो गया। इस घटना में चालक दल के सदस्य समेत 176 लोगों की मौत हो गई थी। जिनमें अधिकतर ईरानी और कनाडा के नागरिक थे। हलांकि ईरान ने मंगलवार को साफ किया था कि यूक्रेन के विमान को मार गिराने के मामले में पहली गिरफ्तारी हुई है।
अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन ने एक बयान जारी कर कहा कि, जांच में सहयोग की ईरान की मांग को मान लिया गया है। एख वरिष्ठ स्टाफ की नियुक्ति की गई है जो इस जांच में सलाहकार की भूमिका निभाएंगे। आपको बता दें कि यूएन की विशेष जांच एजेंसी ICAO को 1994 मों दुनियाभर में अरराष्ट्रीय नागरिक विमानन के सुरक्षित विकास को बढ़ावा देने के लिए स्थापित किया गया था। इसका मुख्यालय कनाडा के मॉन्ट्रियल में स्थित है। यह एजेंसी सुरक्षा, रक्षा, क्षमता औऱ पार्यावरण संरक्षण जैसी कई अन्य प्राथमिकताओं समेत मानक एवं नियम को निर्धारित करती है। इस समय इसके 193 देश सहयोग कर रहे हैं।