1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. 23 साल की इस महिला के कारण गंवानी पड़ी उद्धव ठाकरे के इस मंत्री को अपनी कुर्सी, जानिए क्या है पूरा मामला

23 साल की इस महिला के कारण गंवानी पड़ी उद्धव ठाकरे के इस मंत्री को अपनी कुर्सी, जानिए क्या है पूरा मामला

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
23 साल की इस महिला के कारण गंवानी पड़ी उद्धव ठाकरे के इस मंत्री को अपनी कुर्सी, जानिए क्या है पूरा मामला

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

मुंबई: उद्धव ठाकरे सरकार के वन मंत्री संजय राठौर को उस वक्त इस्तीफा देना पड़ा, जब टिकटॉक स्टार ने खुदकुशी कर ली। आपको बता दें कि एक टिकटॉक स्टार पूजा चौहान ने 8 फरवरी को खुदकुशी कर ली थी। टिकटॉक स्टार के खुदकुशी के मामले में वन मंत्री भी धिरते नजर आ रहे थे। मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री और शिवसेना पर राठौड़ को लेकर लगातार दबाव बनाया जा रहा था।

रविवार को मंत्री संजय राठौर ने मुख्यमंत्री ठाकरे से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंप दिया, आपको बता दें कि इस दौरान मंत्री ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से इस्तीफा स्वीकार करने का अनुरोध भी किया है। जबकि दूसरी और भारतीयजनता पार्टी ने पहले ही चेतावनी दे दी है कि अगर संजय राठौड़ ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया तो वह सोमवार से शुरू होने वाले राज्य विधानसभा के बजट सत्र को सुचारू रूप से चलने नहीं देंगी।

इसके साथ ही भाजपा ने कहा कि पूरे राज्य में शिवसेना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। जिसके चलते काफी समय से राज्य सरकार को आलोचना झेलनी पड़ रही थी। आपको बता दें कि 8 फरवरी को पुणे में एक इमारत से कूदकर 23 वर्षीय पूजा चौहान नाम की महिला ने खुदकुशी की थी।

पूजा की पहचान Tik Tok स्टार के तौर पर होती थी। पूजा की मौत के बाद इस मामले से जुड़े कुछ आडियो क्लिप भी वायरल हो गए थे। इसी में पूजा के साथ राठौड़ की तस्वीरें भी वायरल हुईं थीं। जिसके बाद लोगों ने कहा था कि पूजा की मौत का जिम्मेदार वन मंत्री संजय राठौड़ है। इस प्रकरण में यवतमाल से शिवसेना के नेता राठौर ने सफाई देते हुए कहा कि इस मामले से कोई लेना देना नहीं है। इस मामले जॉच पुलिस कर रही है।

मामला सामने आने के बाद सरकार का चारो तरफ विरोध हो रहा था। जिसके बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने वन मंत्री संजय राठौर को तलब किया था। विवादों में घिरने के बाद से राज्य के वन मंत्री संजय राठौड़ सार्वजनिक तौर पर नहीं दिखे थे। मामला इतना तूल पकड़ लिया कि पार्टी के सांसद संजय राउत ने राठौड़ को इशारा करते हुए एक ट्वीट किया था। राउत ने ट्वीट करते हुए कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज की तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर पर लिखा है शिवाजी महाराज के हाथ में जो शाही छड़ी है वो किस चीज की परिचायक है। ये महाराष्ट्र धर्म की तरफ इशारा करती है जिसका मतलब है राजधर्म।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...