1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. UAE तट के पास टैंकर में लगी आग, दो भारतीयों की हुई मौत

UAE तट के पास टैंकर में लगी आग, दो भारतीयों की हुई मौत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
UAE तट के पास टैंकर में लगी आग, दो भारतीयों की हुई मौत

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के तट के पास एक तेल टैंकर में आग लगने से दो भारतीय नाविकों की मौत हो गई। दो अन्य भारतीय नाविकों की हालत गंभीर है। होर्मुज जलडमरूमध्य के पास बुधवार को हुए इस हादसे के बाद से कुछ नाविक लापता भी बताए जा रहे हैं। टैंकर पर पनामा का झंडा लगा था।

मीडिया में आ रही खबरों की माने तो भूमि व समुद्री परिवहन के संघीय प्राधिकरण ने बताया कि टैंकर में बुधवार शाम आग लगी थी। उस समय टैंकर यूएई तट से 21 मील दूर थी। दमकल कार्मियों ने तुरंत उस पर काबू पा लिया था। प्राधिकरण ने कहा कि लापता लोगों की तलाश जारी है।

खबरों की माने तो हादसे के वक्त टैंकर में 12 चालक दल के सदस्य सहित 55 लोग सवार थे। हादसे में दो भारतीयों की मौत हो गई और दो अन्य की हालत गंभीर है। वहीं, यह भी कहा जा रहा है कि करीब 10 लोग लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...