1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. यूएई एम्बेसी का बैग तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर पकड़ा गया : अंदर निकला 30 किलो सोना

यूएई एम्बेसी का बैग तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर पकड़ा गया : अंदर निकला 30 किलो सोना

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
यूएई एम्बेसी का बैग तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर पकड़ा गया : अंदर निकला 30 किलो सोना

केरल से एक हैरान कर देने वाली खबर आयी है। दरअसल तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर संयुक्त अरब अमीरात एम्बेसी का बैग कस्टम अधिकारियों के द्वारा जब्त किया गया था।

जब इसे खोला गया तो सभी हैरान रह गए क्योंकि इसमें 30 किलो सोना था जो की तस्करी का बताया जा रहा है।

वही इस मामले में अब यूएई की और से एक बयान भी जारी किया गया है। बयान में कहा गया है कि तस्करी के इस मामले में हमारे डिप्लोमैट का हाथ नहीं है।

भारत में यूएई के राजदूत अहमद अल बन्ना ने कहा कि वे इस मामले के लिए केरल के अधिकारियों से बातचीत करेंगे।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि कॉन्सुलेट के लिए स्थानीय स्तर पर रखा गया एक कर्मचारी इस काम में शामिल है।

हालांकि, इस कर्मचारी को तस्करी की घटना से पहले ही गलत गतिविधियों के चलते नौकरी से हटा दिया गया था।

केरल पुलिस ने इस मामले में कॉन्सुलेट के दो पूर्व कर्मचारियों सरिथ कुमार और स्वप्न सुरेश को आरोपी बनाया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...