ऋषिकेश- ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क चौड़ी करने के कार्य में लगी एमएमके कंपनी के जेसीबी और पोकलैंड मशीन को उनके ऑपरेटर काम करके अपनी साइट पर वापस लौट रहे थे तभी कोडियाला के पास अचानक लैंडस्लाइड हो गया। इस हादसे में यह दोनों मशीनें नदी की और खाई में गिर गए। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है।
मुनिकीरेती के थाना प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि बयासी चौकी पुलिस द्वारा थाने पर सूचना दी की चौकी से लगभग 4 किलोमीटर आगे कौड़ियाला की ओर एमएमके कंपनी की जेसीबी और पोकलैंड मशीन अपना काम खत्म कर अपनी साइट पर वापस आ रहे थे। अचानक लैंडस्लाइड आने के कारण करीब चार बजे ये लोग मशीन समेत नदी की और खाई में गिर गए। इस सूचना पर एसएसआई रमेश कुमार सैनी मौके पर मय फोर्स मय एसडीआरएफ के मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया।
थाना प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि दोनों मशीनें जब नीचे गिरी तो उसके ऊपर भारी चट्टाने गिर गई। मशीनें बुरी तरह से चट्टानों में दब गई है। इनके साथ ही इनमें सवार तीन लोग चट्टान के नीचे दब गए जिसके कारण तीनो की मौत हो गई जिसमे से एक व्यक्ति का शव निकाल लिया गया है। शेष दो व्यक्तियों के शव भारी भरकम चट्टान के नीचे दबे हुए हैं। जिसके लिए मशीनें मंगाकर चट्टानों को काटा जा रहा है।