उत्तर प्रदेश के हाथरस में दलित समुदाय की युवती के साथ कथित सामूहिक बलात्कार एवं उसकी मौत के बाद एक प्रतिनिधिमंडल के साथ सोमवार को उसके गांव जा रहे आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह पर एक व्यक्ति ने स्याही फेंक दी।
सिंह जब टीवी चैनलों को अपना बयान देने जा रहे थे तभी किसी ने उनके सफेद कुर्ते पर स्याही फेंक दी। स्याही फेंकने वाला व्यक्ति नारे लगा रहा था ‘पीएफआई दलाल’ वापस जाओ। पापुलर फ्रंट आफ इंडिया एक उग्रवादी इस्लामिक संगठन है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा- संजय जी UP सरकार के अन्याय और अत्याचार के ख़िलाफ़ आप निडर हो कर बोलते रहे हैं। उन्होंने आप पर 14 FIR कीं, दफ़्तर सील किया पर आपको गिरफ़्तार करने की हिम्मत नहीं कर पाए तो आज हमला करवा दिया। ये UP सरकार में बैठे लोगों की पराkoon,जय और बदहवासी को दिखाता है। इसका मतलब आप सही रास्ते पर हैं।
संजय जी UP सरकार के अन्याय और अत्याचार के ख़िलाफ़ आप निडर हो कर बोलते रहे हैं
उन्होंने आप पर 14 FIR की, दफ़्तर सील किया पर आपको गिरफ़्तार करने की हिम्मत नहीं कर पाए तो आज हमला करवा दिया। ये UP सरकार में बैठे लोगों की पराजय और बदहवासी दिखाता है
इसका मतलब आप सही रास्ते पर हैं https://t.co/ANqmR0kZOO
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) October 5, 2020
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा कि संजय सिंह जी के काम से बलात्कारी और उनकी पार्टी के लोग डरते हैं। इसीलिए कभी FIR तो कभी स्याही फेंककर उन्हें रोकने की कोशिश करते हैं।
संजय सिंह जी के काम से बलात्कारी और उनकी पार्टी के लोग डरते हैं. इसीलिए कभी FIR तो कभी स्याही फेंक कर उन्हें रोकने की कोशिश करते हैं. https://t.co/zeXTYuZKBQ
— Manish Sisodia (@msisodia) October 5, 2020
संजय सिंह ने ट्वीट कर कहा- हाथरस में कायराना हरकत, पुलिस अपनी सुरक्षा में गुड़िया के घर लेकर गई, लौटते समय हमला हुआ, MLA राखी बिडलान, अजय दत्त व फ़ैसल लाला साथ थे। योगीजी आप ‘ठाकुर नहीं कायर हो’।
मुझ पर चाहे जितने मुक़दमे लिखो, जेल भेजो, लाठी चलाओ या हत्या करवा दो, लेकिन गुड़िया के लिए न्याय की लड़ाई जारी रहेगी। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर मिलीजुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।
राघव चड्ढा पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और विधायक ने ट्वीट मे लिखा कीसांसद पर स्याही फिंकवाकर योगी सरकार ने अपनी कायरता का प्रमाण दिया है।
सांसद @SanjayAzadSln पर स्याही फिंकवाकर योगी सरकार ने अपनी कायरता का प्रमाण दिया है। याद रखना, इसी स्याही से हम इतिहास लिखकर दिखाएंगे। pic.twitter.com/OBL4skCx4N
— Raghav Chadha (@raghav_chadha) October 5, 2020
याद रखना, इसी स्याही से हम इतिहास लिखकर दिखाएंगे।
आप नेता अजेश यादव ने ट्वीट मे लिखा की ये जो काली स्याही आपने योगी जी हम पर गिरवाई है.
ये जो काली स्याही आपने योगी जी हम पर गिरवाई है,
इसी स्याही से इतिहास लिखा जाएगा।#GundaYogi pic.twitter.com/zWE9ZOy4Ux— Ajesh Yadav (@AAPAjeshYadav) October 5, 2020
इसी स्याही से इतिहास लिखा जाएगा।