उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने लाॅकडाउन को तीन मई तक बढ़ाने के फैसले को देशहित में बताते हुए कहा कि, उज्जवल भविष्य के लिए देशवासियों को आज कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। उपराष्ट्रपाति ने कहा कि, मैं सभी लोगों से आह्वान करता हूं। कि आप इस महामारी से लड़ने के लिए अपने संकल्प को और मजबूत करें।
वेंकैया नायडू ने कहा, लाॅकडाउन की अवधि बढ़ाने की प्रधानमंत्री की घोषणा कोराना वायरस महामारी के खिलाफ हमारे साझा अभियान में जनता की चिंताओं को परिलक्षित करती हैं। यह इस आम धारणा को रेखांकित करती है कि देश अब तक इस लड़ाई में सफल रहा है।
उपराष्ट्रपति ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कमजोर वर्गों की आजीविका संबंधी चिंताओं से सहमति जताते हुए कहा, उनके हितों का यथासंभव ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि, सरकार किसानों और मजदूरों को लाभ पहुंचाने के लिए हरसंभन उपाय करेगी।