1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. भोपाल में 1.30 करोड़ की लागत से बनेगी बाबा सोमनाथ मंदिर की भव्य झांकी, 48 मूर्तियां होंगी आकर्षण

भोपाल में 1.30 करोड़ की लागत से बनेगी बाबा सोमनाथ मंदिर की भव्य झांकी, 48 मूर्तियां होंगी आकर्षण

भोपाल के बिट्ठल मार्केट हाट बाजार में नवरात्रि के अवसर पर करीब 1.30 करोड़ रुपये की लागत से बाबा सोमनाथ मंदिर की भव्य झांकी तैयार की जा रही है। कोलकाता के 42 कारीगर तीन महीने से निर्माण में जुटे हैं। झांकी में 45 से 48 मूर्तियां स्थापित होंगी, जिनमें भगवान गणेश, सूर्य देव और मां दुर्गा के दर्शन होंगे।

By: Nivedita 
Updated:
भोपाल में 1.30 करोड़ की लागत से बनेगी बाबा सोमनाथ मंदिर की भव्य झांकी, 48 मूर्तियां होंगी आकर्षण

भोपाल।  राजधानी भोपाल के बिट्ठल मार्केट हाट बाजार में इस नवरात्रि श्रद्धालुओं को बाबा सोमनाथ मंदिर की भव्य झांकी के दर्शन होंगे। जय मां वैष्णो दुर्गा उत्सव एवं श्री राम रसोई समिति के 24वें नवरात्रि महोत्सव के तहत करीब 1 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से यह झांकी तैयार की जा रही है। इसमें सोमनाथ मंदिर की भव्यता के साथ भारतीय धार्मिक परंपराओं और संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।

कोलकाता के 42 कारीगर तैयार कर रहे झांकी

समिति संयोजक हरिओम खटीक ने प्रेस वार्ता में बताया कि झांकी के निर्माण में कोलकाता से आए 42 कारीगर पिछले तीन महीनों से जुटे हुए हैं। इसमें 45 से 48 आकर्षक मूर्तियां स्थापित की जाएंगी, जो श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण रहेंगी।

 

 

भगवान गणेश से मां दुर्गा तक होंगे दर्शन

झांकी में भगवान गणेश, सूर्य देव, बाबा सोमनाथ के भव्य गर्भगृह और मां जगत जननी दुर्गा की प्रतिमाओं को विशेष रूप से दर्शाया जाएगा। आकर्षक सजावट और कलात्मक मूर्तियों के जरिए सोमनाथ मंदिर की ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक महत्ता को प्रस्तुत करने की तैयारी है।

24वें नवरात्रि महोत्सव की तैयारियां पूरी

आयोजन को लेकर समिति के पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता में विस्तृत जानकारी साझा की। इस दौरान झांकी अध्यक्ष विजय गुप्ता और समिति संरक्षक सुनील पांडे सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। समिति ने श्रद्धालुओं से नवरात्रि के दौरान बिट्ठल मार्केट हाट बाजार पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन करने और धार्मिक आयोजन में शामिल होने की अपील की है। करीब 1.30 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रही यह झांकी नवरात्रि के दौरान भोपाल में श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनने की उम्मीद है।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...