रिपोर्ट- पल्लवी त्रिपाठी
नई दिल्ली: देश में कोरोना महामारी के चलते कई ट्रेनों की व्यवस्था पूरी तरह से बहाल नहीं की गयी हैं । गौरतलब है कि यात्रियों को उनके रिश्तेदार रेलवे स्टेशन पर छोड़ने आते हैं । जिसके लिए उन्हें प्लेटफॅार्म टिकट लेना होता है । हालांकि, कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह सुविधा अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिए गयी थी । जिससे रेलवे स्टेशन पर केवल सफर करने वाले यात्री ही आएं और भीड़ इकट्ठी न हो।
रेलवे विभाग ने एक बार फिर इस सुविधा को शुरू कर दिया गया है । लेकिन इस बार यात्रियों को छोड़ने आने वाले रिश्तेदारों को प्लेटफॅार्म टिकट के लिए पांच गुना राशि अदा करनी होगी । दरअसल, रेलवे ने प्लेटफॅार्म टिकट 5 गुणा महंगा कर दिया गया है । जबकि ट्रेनों में सफर करने के लिए किराये में भी बढ़ोतरी कर दी गयी है ।
टिकट के किराये में बढ़ोतरी दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों में की गयी है । सेंट्रल रेलवे ने मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) के कुछ प्रमुख स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकटों की कीमत बढ़ा दी है । रेलवे के मुताबिक मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल, दादर और लोकमान्य तिलक टर्मिनल में 10 रुपये की पिछली दर के बजाय प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत 50 रुपये कर दी गई है । मुंबई के अलावा राजधानी दिल्ली में बुधवार देर रात से कई स्टेशनों पर यह सेवा शुरू कर दी गई ।
साथ ही रेलवे ने लोकल किराया में भी बढ़ोतरी की है । बता दें कि रेलवे द्वारा पैसेंजर ट्रेन की जगह एक्सप्रेस ट्रेन की सेवा शुरू की गई है, जिसका किराया आम ट्रेन के मुकाबले तीन गुना महंगा है । जिसके चलते मुसाफिरों को लोकल ट्रेन में सफर करने के लिए अब 10 रुपये की जगह 30 रुपये देना होगा ।