1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कानपुर से दिल्ली तेजस एक्सप्रेस के कम किराए मे शताब्दी एक्सप्रेस का सफर

कानपुर से दिल्ली तेजस एक्सप्रेस के कम किराए मे शताब्दी एक्सप्रेस का सफर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कानपुर से दिल्ली तेजस एक्सप्रेस के कम किराए मे शताब्दी एक्सप्रेस का सफर

कानपुर : बस शताब्दी से 20 मिनट पहले तेजस एक्सप्रेस कानपुर से दिल्ली पहुंचाया करेगी। भाड़े की बात करें तो चेयरकार में 135 रुपए तो एग्जिक्यूटिव में 235 रुपए प्रति यात्री किराया शताब्दी में सस्ता होगा।

बीते 25 मार्च से बंद कानपुर शताब्दी प्रीमियम एक्सप्रेस बनकर चलेगी। तय अवधि में यह ट्रेन सप्ताह में रविवार को छोड़ बाकी सभी दिन चला करेगी।

कानपुर सेंट्रल के डायरेक्टर हिमांशु शेखर उपाध्याय ने इसकी पुष्टि की। फिलहाल 20 से 30 अक्तूबर तक प्रयोग के तौर पर सुबह 6 बजे सेंट्रल से चलकर 11 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

15.50 बजे वहां से चलकर सेंट्रल पर रात 8.45 बजे आएगी। सेंट्रल से स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस का भाड़ा चेयरकार 780 रुपए तो एग्जिक्यूटिव का 1560 रुपए प्रति यात्री व तेजस का कानपुर से दिल्ली एसी चेयरकार का 915 व एग्जिक्यूटिव का 1795 रुपए है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...