1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. कंज्यूमर के फायदे के लिए TRAI ने लॉन्च किया चैनल सेलेक्टर एप

कंज्यूमर के फायदे के लिए TRAI ने लॉन्च किया चैनल सेलेक्टर एप

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कंज्यूमर के फायदे के लिए TRAI ने लॉन्च किया चैनल सेलेक्टर एप

टेलिकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने एक चैनल सेलेक्टर एप्लीकेशन लॉन्च किया है। ऐप की मदद से ग्राहक पसंद के चैनल चुन सकेंगे साथ ही गैरजरूरी चैनल को हटा सकेंगे।

चैनल सिलेक्टर ऐप गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर दोनों पर उपलब्ध होगा। ट्राई की इस पहल से अब DTH केबिल ऑपरेटर की मनमानी नहीं चलेगी।

ट्राई ने बताया कि मौजूदा दौर में चैनल सिलेक्टर ऐप के साथ बड़े DTH ऑपरेटर्स और मल्टी सिस्टम ऑपरेटर्स (MSO/केबल ऑपरेटर्स) काम कर रहे हैं।

इसके अलावा चैनल सिलेक्टर ऐप के साथ दूसरे सर्विस प्रोवाइडर को जोड़ने को लेकर बातचीत चल रही है।

इसकी मदद से लोग मन पसंद चैनेल्स की लिस्ट देख पाएंगे और मन मुताबिक चैनल को हटा और जोड़ पाएंगे।

सिर्फ इतना ही नहीं ये एप रियल टाइम रिपोर्ट देगा और एप पर शिकायत और सुझाव का भी ऑप्शन दिया गया है।

किसी चैनल को दूसरे DTH से कंपेयर किया जा सकेगा ताकि आपको सस्ता चैनल देखने को मिले।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...