{ सतीश गुप्ता की रिपोर्ट }
कोरोना वायरस से बचाव कार्य व कोविड-19 लाॅक डाउन के समय गरीब व असहाय लोगों की सहायता हेतु उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल मिश्रा गुट अलीगंज के पदाधिकारियों व व्यापारियों द्वारा प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा करने हेतु एक लाख रुपये की धनराशि एकत्र की गई है।

व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों व व्यापारियों द्वारा एकत्र की गई एक लाख रुपये धनराशि का व्यापार मण्डल अलीगंज के नगर अध्यक्ष विनोद आर्य द्वारा प्रधानमंत्री राहत कोष के नाम बैंक ड्राफ्ट बनबाया गया।
व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों व व्यापारियों द्वारा किए गए सहयोग से प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा करने हेतु बनबाये गये एक लाख रुपये के ड्राफ्ट को उद्योग व्यापार मण्डल अलीगंज के युवा प्रदेश मंत्री सूर्यकांत गुप्ता,नगर अध्यक्ष विनोद आर्य, महामंत्री राकेश स्वर्णकार।

कोषाध्यक्ष अशोक जैन, उपाध्यक्ष विष्णु चन्द्र गुप्ता,उपाध्यक्ष मुन्नाबाबू गुप्ता,मोहम्मद दिलशाद, प्रदीप गुप्ता मोनी, वरुण शुक्ला, राघवेन्द्र गुप्ता, अनुज गुप्ता,मुनब्बर खां,अदनान खां,आसिफ उल्लाह खां, इकबाल खां, अभिनव गुप्ता आदि द्वारा उद्योग व्यापार मण्डल मिश्रा गुट एटा के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता को सौंप दिया गया।

ड्राफ्ट लेने के उपरांत व्यापार मण्डल एटा के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि उक्त ड्राफ्ट को प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा करने हेतु उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं,श्याम बिहारी मिश्रा जी के पास भेजा जा रहा है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष पं,श्याम बिहारी मिश्रा जी द्वारा प्रदेश भर के व्यापार व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों व व्यापारियों द्वारा प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा करने हेतु एकत्र की गई धनराशि को अपने स्तर से प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा कराई जाएगी।