1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. आज देशभर में मनाई जा रही लोहड़ी, अमित शाह ने दी शुभकामनाएँ

आज देशभर में मनाई जा रही लोहड़ी, अमित शाह ने दी शुभकामनाएँ

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आज देशभर में मनाई जा रही लोहड़ी, अमित शाह ने दी शुभकामनाएँ

नए साल की शुरुआत के बाद आज देशभर में पहला त्यौहार लोहड़ी मनाया जा रहा है। लोहड़ी खासतौर पर उत्तर भारत में मनाया जाने वाला त्यौहार है। हर साल मकर संक्रांति से पहले वाले दिन लोहड़ी मनाई जाती है। वैसे इस त्यौहार की सबसे अधिक धूम पंजाब और हरियाणा में देखने को मिलती है।

लोहड़ी के मौके पर केंद्री मंत्री अमित शाह ने इस मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएँ देते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा ‘लोहड़ी’ की हार्दिक शुभकामनाएँ।
यह पावन पर्व सभी देशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि लाये।

वही बीजेपी पार्टी ने अपने ट्विटर एक्सेंट पर एक ट्वीट करते हुए देशवासियों को शुभकामनाएँ देते हुए ट्वीट किया जिसमे उन्होंने लिखा समस्त देशवासियों को हर्ष और उल्लास के पर्व लोहड़ी की हार्दिक शुभकामनाएं।

जहां आज पूरा देश लोहड़ी का त्यौहार मना रहा है वही दूसरी और देश के किसान केंद्र सरकार द्वारा लाये गए तीन कृषि कानून को लेकर दिल्ली और हरियाणा के बॉडर पर आंदोलन कर रही है।

लोहड़ी का भारत में बहुत महत्व है। लोहड़ी एक ऐसे पर्व के रूप में मनाई जाती है जो सर्दियों के जाने और बसंत के आने का संकेत है। लोहड़ी यूं तो आग लगाकर सेलिब्रेट की जाती है लेकिन लकड़ियों के अलावा उपलों से भी आग लगाना शुभ माना जाता है।

लोहड़ी के पावन मौके पर लोग रबी की फसल यानि गेहूं, जौ, चना, मसूर और सरसों की फसलों को आग को समर्पित करते हैं। इस तरीके से देवताओं को चढ़ावा और धन्यवाद दिया जाता है। ये वही समय होता है जब रबी की फसलें कटघर घर आने लगती हैं। आमतौर लोहड़ी का त्योहार सूर्य देव और अग्नि को आभार प्रकट करने, फसल की उन्नति की कामना करने के लिए मनाया जाता है।

लोहड़ी का महत्व एक और वजह से हैं क्योंकि इस दिन सूर्य मकर राशि से गुजर कर उत्तर की ओर रूख करता है। ज्योतिष के मुताबिक, लोहड़ी के बाद से सूर्य उत्तारायण बनाता है जिसे जीवन और सेहत से जोड़कर देखा जाता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...