1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. मोदी के गुजरात दौरे का दूसरा दिन आज, राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में हुए शामिल

मोदी के गुजरात दौरे का दूसरा दिन आज, राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में हुए शामिल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मोदी के गुजरात दौरे का दूसरा दिन आज, राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में हुए शामिल

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की आज (31 अक्टूबर) 145वीं जयंती है, जिसे पूरा देश राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मना रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार पटेल की 145वीं जयंती के मौके पर गुजरात के केवड़िया में आयोजित एकता दिवस समारोह में हिस्सा लिया।

आज पीएम मोदी के गुजरात दौरे का दूसरा दिन है। पीएम मोदी ने स्टैच्यू ऑफ़ यूनिटी पर पुष्पांजलि अर्पित की। गुजरात में सरदार पटेल की याद में 182 फीट ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी बनाई गई है।

केंद्र सरकार लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को एकता दिवस के रूप में मना रही है, इस मौके पर परेड का आयोजन किया गया। एकता दिवस परेड में केंद्रीय रिजर्व सुरक्षा बल, सीमा सुरक्षा बल, भारतीय-तिब्बत सीमा पुलिस, केंद्रीय ओद्योगिक सुरक्षा बल और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान शामिल हुए।

इसमें हथियारों का प्रदर्शन भी किया गया। इसके अलावा सीआरपीएफ की महिला अधिकारियों ने राइफल ड्रिल का शानदार प्रदर्शन भी किया गया। परेड के बाद बाद प्रधानमंत्री वीडियो कान्फ्रेंसिंग के ज़रिए भारतीय सिविल सेवा के 428 प्रशिक्षुओं से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बातचीत भी करेंगे।

आप को बता दे कि सरदार पटेल देश के पहले उप प्रधानमंत्री और गृहमंत्री थे। सरदार पटेल ने 565 रियासतों का विलय कर भारत को एक राष्ट्र बनाया था। आजादी के बाद भारत के एकीकरण में उनका योगदान अतुलनीय है और प्रधानमंत्री मोदी इसी योगदान को सम्मान देने के लिए गुजरात पहुंचे हैं।

बता दें कि पीएम मोदी दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं और आज उनके दौरे का दूसरा और आखिरी दिन है। सुबह 8 बजे पीएम मोदी स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर सरदार पटेल को नमन किया। फिर सुबह 9 बजे राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में शामिल होंगे, यहां वे लोगों को संबोधित किया ।

सुबह 11 बजे पीएम मोदी सिविल सर्विस के नए बैच के अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करेंगे। सुबह 11:45 पर पीएम केवडिया वॉटर एयरोड्रम का उद्घाटन करेंगे और इसके बाद साबरमती रिवरफ्रंट पर देश की पहली सी प्लेन सर्विस का भी शुभारंभ करेंगे।

अपने दौरे के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केवडिया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का दौरा किया और सरदार सरोवर डैम के लिये डायनमिक लाइटिंग का उद्घाटन किया। साथ ही यूनिटी ग्लो गार्डन, कैक्टस गार्डन का दौरा भी किया।

PM मोदी ने Statue of Unity वेबसाइट, केवडिया mobile application और केवडिया में सरदार पटेल जूलॉजिकल पार्क में जंगल सफारी की शुरुआत की। मोदी ने जूलॉजिकल पार्क का टूर भी किया।

इसके अलावा, प्रधानमंत्री मोदी ने आरोग्य वन, एकता मॉल और चिल्ड्रन न्यूट्रिशन पार्क का भी उद्घाटन किया. यहां न्यूट्री ट्रेन की सवारी भी की। गुरुवार सुबह गुजरात पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने केशुभाई पटेल और नरेश कनोडिया-महेश कनोडिया को भी श्रद्धांजलि दी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...