बिहार चुनाव में एनडीए को जनता ने पूर्ण बहुमत दे दिया है। 125 सीट पाकर एनडीए एक बार फिर बिहार में सरकार बनाने जा रहा है। नितीश कुमार ने हाल ही में इस्तीफा दे दिया है और वो अंतरिम सीएम है। आज दोपहर में बिहार में एनडीए के विधायक दल की मीटिंग है जिसमें नितीश कुमार को नेता चुना जाना तय है।
बैठक दोपहर 12.30 बजे नीतीश कुमार के घर पर होगी और इससे पहले आज सुबह 10.30 बजे बीजेपी ऑफिस में बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी। र्तमान सरकार का कार्यकाल 29 नवंबर तक है। लेकिन बिहार में विधानसभा के चुनाव हो गए हैं, लिहाजा पहले विस को भंग करने के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है।
पहली बैठक सुबह 10.30 बजे बीजेपी दफ्तर में होगी जिसमें पार्टी के नए विधायक अपना नेता चुनेंगे और इसके बाद 12.30 बजे मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग पर एनडीए के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक बुलाई गई है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा था कि उनकी कोई व्यक्तिगत चाहत नहीं है। उनका कोई दावा भी नहीं है, लेकिन एनडीए कोई फैसला लेता है तो हम उसके साथ हैं।
इस बार चुनाव में बीजेपी ने 74 सीटें जीती हैं जबकि जेडीयू की सीटें घटकर 43 रह गईं, इसलिए माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल में बीजेपी का ही दबदबा होगा। सूत्र बता रहे हैं कि जेडीयू कोटे से 12 मंत्री बनाए जा सकते हैं जबकि बीजेपी कोटे से 18 से 20 मंत्री बन सकते हैं।