बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव का आज जन्मदिन है। लालू प्रसाद के छोटे बेटे आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैंं। तेजस्वी यादव को जन्मदिवस पर उन्हें बधाइयां मिल रही हैं।
बिहार के युवा राजनेता का जन्मदिन पार्टी के नेता से लेकर परिवार के लोग तक मना रहे हैं। उधर, सपा प्रमुख और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी तेजस्वी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी हैं। अखिलेश ने एक ट्वीट भी किया है। इस ट्वीट में उन्होंने तेजस्वी के जन्मदिवस को ऐतिहासिक बताया है।
अखिलेश ने ट्वीट कर कहा, “श्री तेजस्वी यादव को ऐतिहासिक जन्मदिन की बधाई एवं अति-उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ!”
श्री तेजस्वी यादव को ऐतिहासिक जन्मदिन की बधाई एवं अति-उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ!
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 9, 2020
राहुल गाँधी ने ट्वीट करके तेजस्वी यादव ने ट्वीट करके शुभकामनाएँ देते हुए लिखा तेजस्वी यादव जन्मदिन की हार्दिक बधाई और एक उज्ज्वल भविष्य का शुभाषीश!
.@yadavtejashwi को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और एक उज्ज्वल भविष्य का शुभाषीश!
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 9, 2020
डॉ मीसा भारती ने ट्वीट करके लिखा घर में मने प्यारे छोटे भाई तेजस्वी यादव के जन्मदिन की कुछ तस्वीरें!
घर में मने प्यारे छोटे भाई @yadavtejashwi के जन्मदिन की कुछ तस्वीरें!#happybirthdaytejashwi pic.twitter.com/TSzblftQlJ
— Dr. Misa Bharti (@MisaBharti) November 9, 2020
तेजस्वी के समर्थकों ने भी उनका 31वां जन्मदिन केक काट कर मनाया और जन्मदिन का केक एक दूसरे को खिलाया। RJD नेता केदार समेत RJD के अन्य कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी को जन्मदिन की बधाई दी है।
बिहार के विधानसभा चुनाव में इस बार एग्जिट पोल के आधार पर तेजस्वी यादव को सीएम पद का प्रबल दावेदार बताया गया है। हालांकि, 10 नवंबर को ही बिहार विधानसभा की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो जाएगी।