1. हिन्दी समाचार
  2. योग और स्वास्थ्य
  3. तनाव की समस्या से छुटकारा पाने के लिए अपने डाइट में जरूर शामिल करें ब्रोकली, जानें गुणकारी फायदे

तनाव की समस्या से छुटकारा पाने के लिए अपने डाइट में जरूर शामिल करें ब्रोकली, जानें गुणकारी फायदे

इस दौड़ती-भागती जिंदगी में अक्सर लोग चिंता के शिकार होते है, जिससे निकल पाना बेहद मुश्किल है। क्योंकि उनके पास उतना समय नहीं जिससे वो खुद को एकांत अवस्था में ले जा सकें। अपने बारे में सोच सकें। इसके बावजूद भी वो अपनी जिंदगी की चक्की पिसता जा रहा है। जिससे वो कई घातक बिमारियों का शिकार हो सकता है।

By: Amit ranjan 
Updated:
तनाव की समस्या से छुटकारा पाने के लिए अपने डाइट में जरूर शामिल करें ब्रोकली, जानें गुणकारी फायदे

नई दिल्ली : इस दौड़ती-भागती जिंदगी में अक्सर लोग चिंता के शिकार होते है, जिससे निकल पाना बेहद मुश्किल है। क्योंकि उनके पास उतना समय नहीं जिससे वो खुद को एकांत अवस्था में ले जा सकें। अपने बारे में सोच सकें। इसके बावजूद भी वो अपनी जिंदगी की चक्की पिसता जा रहा है। जिससे वो कई घातक बिमारियों का शिकार हो सकता है। इसके लिए आवश्यक है कि आप संतुलित भोजन के साथ-साथ हेल्दी फुड भी खाएं।

सामान्यतः हरी सब्जियों और फलों में सभी आवश्यक तत्व पाए जाते हैं। इसके लिए रोजाना अपनी डाइट में फलों और सब्जियों का जरूर शामिल करें। सब्जियों में ब्रोकली सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें कई गुणकारी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। खासकर तनाव की समस्या को भी दूर करने में ब्रोकली सक्षम है। आइए जानते है ब्रोकली के गुणकारी फायदे-

हृदय के लिए फायदेमंद

ब्रोकली में ह्रदय को स्वस्थ रखने के लिए गुणकारी सेलेनियम और ग्लूकोसिनोलेट्स तत्व पाए जाते हैं। ये दोनों तत्व हृदय को स्वस्थ रखने में सहायक सिद्ध होते हैं। इसके लिए अपनी डाइट में ब्रोकली को जरूर शामिल करें।

कैंसर से बचाव

ब्रोकली में एंटी कैंसर के भी गुण पाए जाते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो ब्रोकली में आयरन, जिंक, सेलेनियम, प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन-ए, सी समेत पोलीफेनोल और क्वेरसेटिन के गुण पाए जाते हैं। इसके लिए नियमित रूप से ब्रोकली का सेवन जरूर करें।

मोटापा को दूर करने में मददगार

ब्रोकली में फाइबर और प्रोटीन उच्च मात्रा में पाया जाता है। फाइबर युक्त चीजों को खाने से पेट देर तक भरा रहता है। इसके चलते बार-बार खाने की समस्या से आराम मिलता है। इससे बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

अल्जाइमर से बचाव

ब्रोकली में मैग्नीशियम, एंटीऑक्सिडेंट्स, विटामिन-ए, सी और इ पाए जाते हैं। इसके सेवन से मस्तिष्क के कार्यप्रणाली में व्यापक सुधार होता है। विशेषज्ञों की मानें तो सप्ताह में 2-3 बार ब्रोकली का सेवन जरूर करें।

आंखों की रोशनी के लिए वरदान

ब्रोकली के सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ती है। इसमें विटामिन-ए पाया जाता है। डॉक्टर्स हमेशा आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए डाइट में विटामिन-ए युक्त चीजों को शामिल करने की सलाह देते हैं। इसके लिए आप ब्रोकली का नियमित रूप से सेवन करें।

तनाव में आराम मिलता है

ब्रोकली एस्ट्रोजन हार्मोन को मेंटेन रखता है। इसमें कैल्शियम भी पाया जाता है, जो महिलाओं में होने वाले प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम समस्या को दूर करने में सहायता करता है। साथ ही तनाव, चिड़चिड़ापन, बार-बार खाने और थकान की समस्या को भी दूर करता है। इसके लिए डॉक्टर्स तनाव की समस्या को दूर करने के लिए ब्रोकली खाने की सलाह देते हैं।

सूचना : आपको बता दें कि यह जानकारी सामान्य सुझाव और टिप्स के लिए है। बीमारी या संक्रमण की स्थिति में किसी डॉक्टर या चिकित्सक की सलाह जरूर लें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...