1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. महामारी को मात देने के लिए मरीजों को दिया जा रहा सुबह ब्रेकफास्ट, दोपहर में लंच और रात में डिनर के बाद दूध, ऐसे होती है क्वालिटी चेक

महामारी को मात देने के लिए मरीजों को दिया जा रहा सुबह ब्रेकफास्ट, दोपहर में लंच और रात में डिनर के बाद दूध, ऐसे होती है क्वालिटी चेक

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
महामारी को मात देने के लिए मरीजों को दिया जा रहा सुबह ब्रेकफास्ट, दोपहर में लंच और रात में डिनर के बाद दूध, ऐसे होती है क्वालिटी चेक

रिपोर्ट: राशिद खान/ सत्यम दुबे

मेरठ: कोरोना के दूसरे लहर के कहर से यूपी में भी हाहाकार मचा हुआ है, दवाइयों और ऑक्सीजन की कमीं से लोग लगातार दम तोड़ रहे हैं। अस्पतालों के हालात बद से बदतर हो चुके हैं। वहीं इन अव्यवस्थाओं के बीच मरीजों को दिया जाने वाला खाना ठीक हो इसपर भी जोर दिया जा रहा है। दवाओं के साथ साथ सही खाना ही मरीजों को  संक्रमण से लड़ने की ताकत देता है। आश्चर्य की बात यह है कि मेरठ में लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल खुद पहले इस खाने को खाकर चेक करते हैं। खाना ठीक होता है तो ही मरीजों को परोसा जाता है।

 

जी हां यह तस्वीरें मेरठ के लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज की है। जहां हम आज आपको मरीजों की बजाय खाने की तस्वीर दिखा रहे हैं। लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में मरीजों को कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए दवा तो दी जा रही है ।लेकिन साथ ही अच्छा खाना उन्हें इस संक्रमण से लड़ने की ताकत देता है। मेरठ के मेडिकल कॉलेज के कोविड-वार्ड में भर्ती करीब 400 मरीजों को सुबह को ब्रेकफास्ट, दोपहर में लंच और रात में डिनर के बाद दूध दिया जाता है।

अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ के बाद रसोई में व्यवस्थाएं समरी रहे यह बेहद कठिन है, लेकिन उस सब के बावजूद भी मेडिकल कॉलेज की रसोई की तस्वीरें बेहद हैरान कर देने वाली है। साफ-सफाई के साथ बन रहे खाने को मरीजों के लिए समय से परोसा जा रहा है। अक्सर देखा जाता है कि सरकारी अस्पतालों में मरीज खाने की क्वालिटी को लेकर नाराज रहते हैं लेकिन यहां मरीज भी खाने की क्वालिटी को लेकर संतुष्ट हैं। खुद प्रिंसिपल मेडिकल कॉलेज ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि खाना परोसने से पहले वे खुद खाने की क्वालिटी को चेक करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने  दावा भी किया कि कोई भी कभी भी रसोई घर आए और खाना खाकर क्वालिटी चेक करें। अगर खराब हुआ तो मरीजों को नहीं परोसा जाएगा।

उत्तर प्रदेश की बात करें तो पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण अब कम हो रहा है। बीते चौबीस घण्टों में राज्य में 25858 कोरोना के नए मरीज मिले जबकि 38683 लोग स्वस्थ हुए। इस अवधि में कोरोना संक्रमण से 352 लोगों की मौत हुई। राज्य में अब कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 272568 है। लखनऊ में इस अवधि में कोरोना के कुल 2407 नए मरीज मिले, 5079 ठीक हुए और 22 लोगों की मौत हुई। लखनऊ में अब कोरोना के सक्रिय मरीजों की तादाद 33689 है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...