रिपोर्ट- पल्लवी त्रिपाठी
आमतौर पर इंसान सांप से ही काफी डरते हैं । अगर किसी को पता चल जाएं कि वहां सांप है, तो वो इंसान वो वहां जाना तो दूर वहां फटकेंगे भी नहीं । लेकिन क्या आप कभी सोच सकते है कि कोई खुद को डसने के लिए सांप के बिल में पैर डाले । ऐसा कुछ करने के बारे में आम इंसान सोचता भी नहीं । हालांकि, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है । जिसमें आपको देखकर हैरानी होगी कि युवक अपना पैर खुद अजगर के बिल में डालता है ।
यहां पर आ बैल मुझे मार वाली कहावत सटीक बैठती है । दरअसल, वीडियो में आप देख सकते है कि युवक पहले अपने दाहिने पैर में कपड़ा बांधता है । जिसके बाद आगे जाकर एक बड़े से बिल में अपना एक पैर डालकर बैठ जाता है, जिसमें अजगर पहले से मौजूद है । औऱ फिर अजगर का इंतजार करता है कि कब वो आएगा और उसे डसेगा । हालांकि,कुछ देर इंतजार करने के बाद अजगर उस युवक का पैर अपने मुंह में डाल लेता है । वहीं, युवक बिल के अंदर की तरफ खींचने लगता है ।
طريقة صيد أفعى الانكوندا pic.twitter.com/tOlqWj2TZ3
— عالم الحيوانات المفترسة The world of predators🗺 (@em4g1) February 24, 2021
हालांकि,उसके साथ वहां मौजूद दो अन्य लोग उसकी मदद करते हैं और उसे बाहर की तरफ खींचते हैं । युवक को बाहर खींचने पर उसके पैर में लिपटा अजगर भी बाहर आ जाता है । जिसके बाद वो युवक के पैर को अजगर के मुंह से निकालने का काफी प्रयास करते है । लेकिन काफी मशक्कत के बाद जब नहीं निकाल पाते हैं तो अजगर के मुंह को चाकू की मदद से काट देते है । जिससे युवक का पैर निकल जाता है ।
आपको बताते चलें कि इस वीडियो को शिकारियों की दुनिया नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है । वीडियो में यह तीनों शख्स किसी जंगल में नज़र आ रहे हैं । इस वीडियो से अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये तीनों शख्स अफ्रीका के किसी देश के हैं । बता दें कि सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब देखा जा रहा है । हालांकि, वीडियो देखने के बाद लोग हैरत में हैं कि कोई अपनी जान इस तरह जोखिम में कैसे डाल सकता है ।