रिपोर्ट: सत्यम दुबे
कोलकाता: बंगाल विधानसभा चुनाव का जंग दिन पर दिन तेज ही होता जा रहा है, इस विधानसभा चुनाव में आरोप प्रत्यारोप का भी दौर जारी है। भारतीय जनता पार्टी इस विधानसभा में पूरी ताकत झोंक दी है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी की सांसद लॉकेट चटर्जी ने सोशल मीडिया पर एक विडिये शेयर कर TMC पर जबरदस्त हमला बोला है। चॉकेट चटर्जी ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर पीछा कि क्या यही महिला सशक्तीकरण है?
TMC empowering women…?
This is TMC MP Kalyan Banerjee and the woman is outgoing Bankura MLA who was miffed for not getting a ticket.
Shame! pic.twitter.com/JUXsZerN6i
— Locket Chatterjee (@me_locket) March 9, 2021
बीजोपी सांसद ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, “टीएमसी महिलाओं को सशख्त बना रही है? यह टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी और निवर्तमान बांकुरा विधायक हैं जोकि टिकट न मिलने की वजह से निराश थीं। शर्म आनी चाहिए।“ बंगाल में टीएमसी ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इस बार के चुनाव में टीएमसी ने 50 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया है। प्रदेश की 294 सीटों पर 27 मार्च को मतदान का पहला चरण है।
इस विधानसभा चुनाव में लड़ाई टीएमसी और भारतीय जनता पार्टी के बीच ही दिख रही है। भारतीय जनता पार्टी और टीएमसी लगातार एक दूसरे पर आक्रामक है। बीजेपी ने इस वीडियो के माध्यम से महिलाओं को साधने की कोशिश कर रही है। बीजेपी का कहना है कि रेप, छेड़खानी जैसी घटनाओं में पिछले 10 वर्षों में जरा सी भी कमी नहीं आई है।