1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. टीएमसी सांसद का विवादित बयान, बताया भाजपा को कोरोना से खतरनाक

टीएमसी सांसद का विवादित बयान, बताया भाजपा को कोरोना से खतरनाक

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
टीएमसी सांसद का विवादित बयान, बताया भाजपा को कोरोना से खतरनाक

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो चुका है। अब तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद नुसरत जहां ने भाजपा को लेकर एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने भाजपा को कोरोना वायरस से ज्यादा खतरनाक वायरस बताया है। उन्होंने कहा कि पार्टी हिंदू-मुसलमान के बीच दंगा कराती है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि यदि भाजपा सत्ता में आई तो मुस्लिमों के उलटे दिन शुरू हो जाएंगे।

आपको बता दें, टीएमसी सांसद ने उत्तर 24 परगना के मुस्लिम बहुल इलाके देगंगा में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा की तुलना कोरोना वायरस से कर दी। उन्होंने कहा, ‘आप लोग अपनी आंख खोलकर रखिए. भाजपा जैसा खतरनाक वायरस घूम रहा है। यह पार्टी धर्म के बीच भेदभाव और आदमी-आदमी के बीच दंगा कराती है। अगर भाजपा सत्ता में आई तो मुसलमानों की उलटी गिनती शुरू हो जाएगी।’

टीएमसी सांसद नुसरत के बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने ममता बनर्जी और उनकी पार्टी पर मुस्लिम तुष्टिकरण का आरोप लगाया। मालवीय ने कहा, ‘पश्चिम बंगाल में वैक्सीन पर सबसे खराब राजनीति हो रही है। पहले ममता बनर्जी की कैबिनेट के मौजूदा मंत्री सिद्दीकुल्ला चौधरी ने वैक्सीन ले जा रहे ट्रक को रुकवा दिया। अब एक टीएमसी सांसद मुस्लिम बहुल इलाके देगंगा में चुनाव प्रचार करते हुए बीजेपी की तुलना कोरोना से कर रही हैं। लेकिन पिशी (ममता बनर्जी) चुप हैं। क्यों? तुष्टिकरण?’

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...