रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: बुधवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने विधानसभा सीट नंदीग्राम में प्रचार कर रहीं थी। प्रचार के दौरान ही सीएम बुरी तरह से जख्मीं हो गई। जिसके बाद उनको तत्काल कोलकाता इलाज के लिए लाया गया। ममता के घायल होने के बाद लगातार सियायत जारी है। इसके साथ ही आरोप प्रत्यारोप का भी दौर चल रहा है। सबसे पहले कांग्रेस ने ममता बनर्जी के साथ हुए इस घटना को नौटंकी बताया है।
वहीं दूसरी तरफ TMC ने ममता के घायल होने पर हो रही सियासत के बीच RSS को भी घसीट लिया है। आपको बता दें कि टीएमसी नेता मदन मिश्रा ने आरोप लगाते हुए कहा कि “ऐसा लगता है कि यह अच्छी तरह से प्रशिक्षित लोगों द्वारा किया गया था जो ‘निक्कर’ में प्रशिक्षण लेते हैं। अगर इस प्रकार की घटना किसी अन्य राज्य में होती तो यह एक और गोधरा बन जाता। यह हत्या की कोशिश का मामला था।“
आपको बता दें कि इससे पहले TMC सांसद डेरेक ओ’ब्रायन ने गुरुवार को ममता बनर्जी पर हुए कथित हमले पर निंदा की। इस उन्होने इस बात पर भी इशारा किया कि ममता पर हुए हमले में कहीं-न-कहीं भारतीय जनता पार्टी की भूमिका थी। ओ’ब्रायन एक समाचार एजेंसी के हवाले से कहा कि “इस घटना के जिम्मेदार लोगों को जल्दी से जल्दी से गिरफ्तार किए जाने की जरुरत है।“
वहीं बंगाल बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हुए हमले की जॉच सीबीआई से कराने की मांग की। इसके साथ ही उन्होने कहा कि इस बात की जांच की जरूरत है कि यह यह घटना वोट हासिल करने के लिए रचा गया नाटक तो नहीं है। घोष ने प्रेस कांन्फ्रेंस में कहा कि “इस बात की जांच कराई जाने की जरूरत है कि वास्तव में हुआ क्या था। कैसे जेड-प्लस सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति पर हमला हुआ, यह जांच का विषय है। सच्चाई सामने लाने के लिए राज्य को मामले की सीबीआई जांच के आदेश देने चाहिए।“