1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. ‘फटी जीन्स पहन रहीं महिलाएं, ये कैसे संस्कार?’, बोले उत्तराखंड के CM तीरथ सिंह रावत

‘फटी जीन्स पहन रहीं महिलाएं, ये कैसे संस्कार?’, बोले उत्तराखंड के CM तीरथ सिंह रावत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
‘फटी जीन्स पहन रहीं महिलाएं, ये कैसे संस्कार?’, बोले उत्तराखंड के CM तीरथ सिंह रावत

रिपोर्ट: नंदनी तोदी
देहरादून: सियासी खटपट के बीच नियुक्त किये गए सीएम तीरथ सिंह रावत काफी सुर्खिया बटोर रहे हैं। बीते दिनों उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना भगवान् श्री कृष्ण से की थी, और कहा था कि आने वाले दिनों में मोदी जी की पूजा की जाएगी। इसी बीच तीरथ सिंह रावत ने विवादित बयान दिया है जिसपर अब काफी चर्चा हो रही है।

दरअसल, एक कार्यक्रम में पहुंचे तीरथ सिंह रावत ने कहा कि बच्चों में कैसे संस्कार आते हैं, ये अभिभावकों पर निर्भर करता है। उन्होंने एक वाकया का उल्लेख करते हुए बताया, ” जब वो जहाज से एक बार उड़ान भर रहे थे तो मैंने देखा कि एक महिला अपने दो बच्चों के साथ बिल्कुल पास में ही बैठी थी, वो फटी हुई जीन्स पहनकर बैठी थी। मैंने उनसे पूछा कि बहनजी कहां जाना है, तो महिला ने जवाब दिया कि दिल्ली जाना हैं, उनके पति जेएनयू में प्रोफेसर हैं और वो खुद एनजीओ चलाती थीं।

इस पर मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि मैंने सोचा जो महिला खुद एनजीओ चलाती हो और फटी हुई जींस पहनी हो, वह समाज में क्या संस्कृति फैलाती होंगी। जब हम स्कूलों में पढ़ते थे, तो ऐसा नहीं होता था।

इसी अवसर पर तीरथ सिंह रावत ने कहा, “मैंने कहा कि समाज के बीच में घुटने फटे दिखते हैं, बच्चे साथ में हैं, क्या संस्कार हैं ये?” इसी पर उन्होंने कहा कि औरतों को फटी हुई जीन्स देखकर हैरानी होती है। उन्होंने कहा कि उनके मन में ये सवाल उठता है कि इससे समाज में क्या संदेश जाएगा।

आपको बता दें, की बीते दिनों एक कार्यक्रम में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना भगवान राम और कृष्ण से की थी। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा था की उन्हें आने वाले समय में भगवान राम और कृष्ण की तरह मानने लगेंगे और उनकी पूजा करने लगेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...