बुधवार को टीम 11 संग बैठक कर सीएम योगी ने स्वास्थ्य महकमे की तारीफ की। सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में अब तक 1 करोड़ से अधिक कोविड-19 के टेस्ट हो गए हैं, जो एक रिकाॅर्ड है।
प्रदेश सरकार कोविड-19 के खिलाफ पूरी तत्परता से लड़ाई लड़ रही है। साथ हीउन्होंने कोविड-19 के संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए डोर-टू-डोर सर्वे, सर्विलांस तथा मेडिकल टेस्टिंग की कार्यवाही को पूरी तेजी से संचालित करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि कोरोना के प्रसार को नियंत्रित करने तथा रोगियों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने में इंटीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर की महत्वपूर्ण भूमिका है।
इसलिए यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी जनपदों में इंटीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर पूरी सक्रियता से कार्यशील रहें।
संचारी रोग अभियान कार्यक्रम के अवसर पर फिर से स्वास्थ्य व सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को धन्यवाद देता हूं, जो कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई लड़ने के साथ ही विभिन्न वेक्टर-बॉर्न डिजीज से लड़ने के लिए सफलतापूर्वक कार्यक्रम को आगे बढ़ा रहे हैं: मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी pic.twitter.com/jXIFPETIaH
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) October 1, 2020
योगी ने ट्वीट कर कहा कि कोरोना के बारे में हम जानते हैं कि संक्रमण तीव्र है लेकिन हमें सावधानी रखनी होगी। इस बीच पड़ने वाले पर्व और त्योहार में भीड़-भाड़ से बचना होगा। ‘दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी’ के इस मंत्र को अपनाए रहना होगा।
कोरोना के बारे में हम जानते हैं कि संक्रमण तीव्र है लेकिन हमें सावधानी रखनी होगी। इस बीच पड़ने वाले पर्व और त्योहार में भीड़-भाड़ से बचना होगा। 'दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी' के इस मंत्र को अपनाए रहना होगा: मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) October 1, 2020
प्रदेश में 50,883 एक्टिव केस
राज्य में अब 50,883 एक्टिव केस हैं। बुधवार को 5434 और कोरोना संक्रमित ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं। अब प्रदेश में रिकवर होने के बाद डिस्चार्ज हुए लोगों की कुल संख्या 3,42,415 है। कुल रिकवरी प्रतिशत 85.80 है।