रिपोर्ट: नंदनी तोदी
अलीगढ: केंद्र के कृषि कानून की वापसी को लेकर दिल्ली में विरोध प्रदर्शन जोरो शोरो से जारी है। इस प्रदर्शन का प्रतिनिधित्व भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत कर रहें हैं। इसी बीच किसानों ने 6 जनवरी को चक्का जाम करने का फैसला लिया है। इसी के चलती अब एक बड़ी खबर अलीगढ से सामन आई है।
दरअसल, गोंडा कस्बे के गांधी स्मारक पार्क में किसान एकता मंच ने निर्णय लिया कि वे भाकियू के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर पांच फरवरी की बजाय को छह फरवरी को जिले में ही दोपहर 12 बजे से अपराह्न 3 बजे तक किसान सड़कों पर रहकर चक्का जाम करेंगे। उन्होंने फैसला लिया है कि गाजीपुर सीमा कूच का कार्यक्रम फिलहाल रद्द कर दिया है।
आपको बता दें, इस दौरान चक्का जाम वाले रास्तों पर सिर्फ एंबुलेंस और आपातकालीन वाहनों को ही रास्ता दिया जाएगा। और इसके लिए एक वोलूण्टीरिंग टीम बनाई जाएगी।
किसानों के गुठ ने आश्वासन दिया कि चक्का जाम पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा। और बताया कि इस दौरान जगराम सिंह, कैप्टन हरपाल सिंह, राजा जाट, अनिल कन्नू, धर्मेंद्र पाइंदापुर, यशपाल सिंह फौजी, राकेश प्रधान, रौतान सिंह, राज सिंह, रवीकरन सिंह मौजूद रहेंगे।
इतना ही नहीं इससे पहले तय किया गया है कि अगर भाजपा के सांसद अथवा विधायक किसी सभा या बैठक में शामिल होने के लिए रजावल आएंगे तो उन्हें काले झंडे दिखाए जाएंगे। तय किया गया कि गांव के मुख्य मार्ग पर चेतावनी बैनर व काले झंडे लगाए जाएंगे।