प्रतापगढ़ में तीन कोरोना के मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। डीएम ने तीन कोरोना मरीज मिलने की पुष्टी की है। रानीगंज कोतवाली के नरसिंहगढ़ मस्जिद में छापेमारी के दौरान पकडे गए थे 11 तबलीगी जमात में शामिल हुए लोग। CMO ने 11 संदिग्ध लोगों के जांच के लिए उनके सैंपल को लखनऊ भेजा था।
जमात से आए लोगों में से कोरोना के तीन मरीज मिले हैं। ये सभी जमाती से जुड़े उत्तरखंड के देहरादून के रहने वाले हैं। सभी को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। जिले में मिले तीनों कोरोना पॉजिटिव मरीज 21 मार्च को पद्मावत ट्रेन दिल्ली से प्रतापगढ़ आए थे।
ये सभी रानीगंज इलाके के नरसिंहगढ़ के स्थित जामा मस्जिद में ठहरे थे। चोरी से सभी ये जमाती मस्जिद में शरण लिया था। वहीँ डीएम रूपेश कुमार का कहना है कि तीन कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। ये सभी मस्जिद में शरण ले रखी थी। पुलिस के छापेमारी के दौरान इन सभी को पकड़ा गया था। सभी को क्वाऱटाइन के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उनका इलाज जारी है। ये सभी दिल्ली के तबलीगी जमात से वापस आए थे। वहीँ अब पूरे गांव को सेनेटाइज करने के साथ गांव को पूरी तरह से सील किया जाएगा।