{ सतीश की रिपोर्ट }
कोरोनावायरस जैसी महामारी से जूझ रहे देश मैं इस समय पूर्णतया लॉकडाउन चल रहा है हालांकि सरकार ने इस अवधि में किसी भी परिवार को भूखा नहीं रहने का आश्वासन देते हुए उनके लिए खाद्य सामग्री मुहैया करा रहा है।
लेकिन इन सबके बीच सम्भल से ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जहां लोग अपात्र होने के बाद भी अनाधिकृत रूप से अपना राशन कार्ड बनवा कर राशन ले रहे हैं।
जबकि यह लोग खुद में सक्षम हैं अब ऐसे लोगों के खिलाफ प्रशासन शिकंजा कसने जा रहा है जो गलत तरीके से राशन कार्ड बनवा कर उसका अनावश्यक रूप से दुरुपयोग कर रहे हैं।
एसडीएम संभल राजेश कुमार ने आज आपूर्ति कार्यालय का निरीक्षण कर अधीनस्थों को साफ निर्देश दिए कि जिनके राशन कार्ड बनाए जा रहे हैं उनसे घोषणा पत्र लिया जाए और और बकायदा जांच-पड़ताल के बाद ही उनके राशन कार्ड बनाए जाएं।
वहीं उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने अपात्र होते हुए भी गलत तरीके से राशन कार्ड बनवाए हैं और उसका फायदा उठाते हुए राशन उठाया है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यही नहीं उनसे रिकवरी की भी कार्रवाई, अमल में लाई जाएगी वहीं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वाले लोगों को भी उन्होंने खूब फटकारा।