रिपोर्ट- पल्लवी त्रिपाठी
नई दिल्ली : आपने सुना होगा कि आमतौर पर नशा करने वालों के लिए कोई लिमिट नहीं होती । लेकिन एक ऐसा मामला सामने आया है । जिसे देखकर आपको लगेगा कि इस शख्स ने बड़े-बड़े नशेड़ियों को पीछे छोड़ दिया । दरअसल, मामला ही कुछ ऐसा है कि हमें ऐसा कहना पड़ रहा है । वीडियो देखकर आप भी कहेंगे कि बीयर का ऐसा नशा कि बाल्टी भर बीयर एक झटके में खत्म कर दिया ।
बता दें कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है । जिसमें आप देख सकते हैं कि एक शख्स ने मुंह पर बाल्टी जैसे किसी चीज से कवर किया है । जिसे बगल में खड़ा शख्स बियर से भर देता है । जिसके बाद देखते ही देखते वो शख्स पूरी बीयर गटक जाता है । बीयर इतनी ज्यादा होती है कि उस आदमी का पूरा मुंह उस बीयर में डूब जाता है । हालांकि, शख्स कुछ ही सेकेंड्स में पूरी बीयर खत्म कर देता है । जिसके बाद आसपास खड़े लोग तालियां बजाने लगते हैं । वीडियो में आप देख सकते हैं-
https://twitter.com/HldMyBeer/status/1371242992409907202?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1371242992409907202%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.india.com%2Fhindi-news%2Fviral%2Fbeer-ki-balti-man-drink-more-than-full-of-balti-beer-video-gone-viral-on-social-media-see-maha-nashedi-4494776%2F
वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि उसका करतब देखने के लिए आसपास काफी भीड़ मौजूद है । लोग बीयर पीने वाले शख्स की फोटोज ले रहे हैं । वीडियो को देखक अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह किसी विदेश की वीडियो है । जहां इस प्रकार बीयर पीने का काॅम्पीटीशन चल रहा है ।आपको बताते चलें कि इस वीडियो को Hold my Beer नाम की वेबसाइट पर शेयर किया गया है । जिसमें कैप्शन में लिखा है- Drink or Drown Competition. Who’s in ?
सोशल मीडिया पर यूजर्स इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं । इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इस वीडियो को अभी तक करीब 50 हजार लोग देख चुके हैं । इस वीडियो पर यूजर्स तरह- तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं ।