1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. इस जानवर के दूध का पनीर है दुनिया में सबसे महंगा, 1Kg के दाम में खरीद सकते हैं 15 ग्राम से ज्यादा सोना

इस जानवर के दूध का पनीर है दुनिया में सबसे महंगा, 1Kg के दाम में खरीद सकते हैं 15 ग्राम से ज्यादा सोना

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
इस जानवर के दूध का पनीर है दुनिया में सबसे महंगा, 1Kg के दाम में खरीद सकते हैं 15 ग्राम से ज्यादा सोना

रिपोर्ट: गीतांजली लोहनी

नई दिल्ली: जैसे अच्छी सेहत के लिए दूध पीने की सलाह दी जाती है, वैसे ही दूध से बने पनीर में भी अच्छी सेहत के कई राज छिपे होते है। पनीर(Cottage cheese) में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है जो शरीर में मांसपेशियों को मजबूत करता है। वहीं आमतौर पर सभी लोग  गाय या भैंस के दूध का पनीर खाते है जो मार्केट में 300 से 600 रुपये किलो मिलता है। लेकिन क्या आप जानते है कि दुनिया के कुछ ऐसे हिस्से है जहां गधी के दूध का पनीर बनाया जाता है। जी हां जितनी हैरानी आपको ये पढ़ के हो रही है उससे ज्यादा हैरानी आपको इसकी कीमत जानकर होगी।

दरअसल, गधी के दूध के पनीर की कीमत इतनी है की इसमें आप 15 ग्राम सोना खरीद सकते है। लेकिन गधी के दूध का पनीर हमारे शरीर के लिए काफी लाफदायक माना जाता है। इसके पनीर के खास गुणों को देखते हुए दुनिया में इस पनीर की डिमांड भी बहुत ज्यादा है।

बता दें कि गधी के दूध में मां के दूध जैसे गुण पाये जाते हैं। इसका दूध कुछ बीमारियों में काफी फायदेमंद भी होता है। इसलिए इसके दूध से दुनिया का सबसे महंगा पनीर बनाया जाता है। लेकिन हर जगह नहीं बनता है गधी के दूध का पनीर।

दरअसल, गधी के दूध का पनीर सर्बिया (Serbia) में बनता है । इस पनीर को दुनिया में सबसे महंगा पनीर माना जाता है। 1 किलो पनीर की कीमत लगभग 78 हजार रुपए है।

आम पनीर से क्यों है ये इतना महंगा-

गधी के दूध का पनीर इसलिए भी महंगा है क्योंकि कहते है कि गधी के दूध में मां के दूध जैसे गुण होते हैं और बच्चे को पहले दिन से ही ये दूध पिलाया जा सकता है। इसका दूध कुछ बीमारियों में भी काफी फायदेमंद होता है, तभी तो इसके दूध का बनाया पनीर इतना महंगा होता है।

बता दें कि दुनिया का सबसे महंगा पनीर यूरोपीय देश सर्बिया के एक फॉर्म में बनाया जाता है, इस फॉर्म को जैसाविका (Zasavica) के नाम से जाना जाता है। यहां पर गधों को रखकर उनके दूध से पनीर बनाया जाता है।

उत्तरी सर्बिया में स्थित जैसाविका फॉर्म में लगभग 200 से ज्यादा गधे पाले गए हैं। वहीं बताते चलें कि गाय-भैंस की तुलना में गधी बहुत ही कम दूध देती है। एक गधी से एक लीटर दूध भी नहीं मिल पाता है। इस फॉर्म में सारे गधों के दूध से सिर्फ 15 किलो तक ही पनीर बन पाता है।

वैसे अगर प सोच रहें हैं कि हम भी गधी पाल ले और पनीर बना के बेचे तो आपको बता दें कि ये सभी गधों के दूध से इतना महंगा पनीर नहीं बनता है। दुनिया के सबसे महंगे पनीर वाली गधी की प्रजाति है बाल्कन जो दूध में सबसे पौष्टिक माना जाता है। और ये गधे सर्बिया और मांटेनेग्रो में ही पाए जाते हैं। इस गधी के दूध में कई पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं।

अगर अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के रोगी इसका इस्तेमाल करें, तो उन्हें काफी फायदा होता है। वहीं जिन लोगों को गाय के दूध से एलर्जी होती है, वो गधी का दूध या पनीर इस्तेमाल करते हैं। इस पनीर का प्रोडक्शन कम होने के कारण भी इसकी कीमत बहुत ज्यादा हैं। इसके खरीदार ज्यादातर विदेशी लोग ही होते हैं। कहा जाता है कि गधी के दूध से साबुन और शराब का उत्पादन भी किया जाता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...