1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी के इन दो शहरों में जल्द शुरू होगा ‘Covaxin’ का थर्ड फेज ट्रायल

यूपी के इन दो शहरों में जल्द शुरू होगा ‘Covaxin’ का थर्ड फेज ट्रायल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
यूपी के इन दो शहरों में जल्द शुरू होगा ‘Covaxin’ का थर्ड फेज ट्रायल

यूपी के इन दो शहरों में जल्द शुरू होगा ‘Covaxin’ का थर्ड फेज ट्रायल

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के लखनऊ और गोरखपुर में भारत बायोटेक कंपनी अपनी तीसरी चरण कोवैक्सिन का ट्रायल करेगी। भारत बायोटेक कंपनी ने उत्तर प्रदेश सरकार से तीसरे चरण के ट्रायल के लिए अनुमति मांगी थी।

सीएम योगी ने अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद के पत्र पर मंजूरी दे दी है।

आपको बता दें भारत बायोटेक की कोवैक्सिन भारत की पहली स्वदेशी कोरोना वैक्सीन है।

इंसानों से पहले इसका बंदरों पर परीक्षण किया जा चुका है जिसमें यह सुरक्षित पाई गई थी।

भारत बायोटेक के निदेशक डॉ. वी. कृष्णमोहन को लिखे पत्र में उन्होंने कहा, ‘आपके 19 सितंबर को लिखे पत्र के संबंध में बताना है कि भारत बायोटेक को लखनऊ और गोरखपुर में कोवैक्सिन के ट्रायल की मंजूरी दी जा रही है।’

गौतमबुद्ध नगर मे कोरोना संक्रमित मरीज़ो का रिकवरी रेट जानिये

गौतमबुद्ध नगर में लगातार कोरोना से संक्रमित मरीज़ो का रिकवरी रेट बढ़ रहा है।वहीं नए मरीज़ो का ग्राफ गिरा है। जिसके कारण कोरोना संक्रमण से अब तक कुल 10152 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

जिले में बीते 24 घंटे में 162 लोगों ने अपने हौसले से कोरोना को परास्त कर दिया। 152 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमित लोगों का आंकड़ा 11,822 हो गया है।

जबकि जिले में महामारी की चपेट में आने से अब तक 50 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दीपक ओहरी ने बताया कि सितम्बर माह में अब तक कोरोना मरीजों की संख्या में कुछ इज़ाफा हुआ है लेकिन बढ़ता संक्रमित मरीजो का रिकवरी रेट राहत देने वाला है।

कोरोना से कुल संक्रमित 11,822 लोगो में से अब तक कुल 10152 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। सितंबर में अब तक सबसे अधिक 3252 मरीज स्वस्थ हुए हैं जो अब तक एक महीने में स्वस्थ होने वाले मरीजों की सबसे अधिक संख्या है।

इस महीने अब तक सबसे अधिक 3840 मरीजों की पुष्टि की गई है की जा चुकी है वही रिकवरी रेट 85 प्रतिशत है पिछले महीने के मुकाबले यह रेट 2% कम है। इस महीने में अभी 7 दिन बचे हुए हैं लिहाजा रिकवरी रेट बढ़ने की उम्मीद कर रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...