नई दिल्ली : साल 2021 के नोबेल शांति पुरस्कार (Nobel Peace Prize 2021) का ऐलान कर दिया गया है। आपको बता दें कि इस साल यह प्रतिष्ठित पुरस्कार फिलीपींस की पत्रकार Maria Ressa और रूस के Dmitry Muratov को दिया जाएगा। दोनों को यह पुरस्कार अभिव्यक्ति की आजादी की रक्षा में उनके प्रयासों के लिए मिलेगा।
नार्वे के ओस्लो में शुक्रवार को हुई बैठक
बता दें कि इस बैठक का ऐलान नोबेल चयन कमेटी ने शुक्रवार को नार्वे के ओस्लो में की। कमेटी ने कहा कि Maria Ressa और Dmitry Muratov ने दुनिया में अभिव्यक्ति की आजादी को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाई है। कमेटी के मुताबिक अभिव्यक्ति की आजादी किसी भी लोकतंत्र और शांति स्थापना के लिए सबसे महत्वपूर्ण कारक होती है।
पिछले साल वर्ल्ड फूड प्रोग्राम को मिला प्राइज
बताते चलें कि पिछले साल वर्ल्ड फूड प्रोग्राम को यह पुरस्कार दिया गया था। उस दौरान इस प्रोग्राम को दुनिया में भूखों और अनाज की कमी से जूझ रहे लोगों की जान बचाने के लिए काफी अहम माना गया था। वहीं चयन कमेटी ने इस साल अभिव्यक्ति की आजादी को महत्वपूर्ण माना है। जिसके बाद दोनों पत्रकारों को इस साल यह प्रतिष्ठित पुरस्कार (Nobel Peace Prize 2021) देने का ऐलान किया गया है।