1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. करीना-कटरीना से लेकर इन 12 एक्ट्रेस को नहीं छोड़ा मनचलों ने, भीड़ का उठाया था फायदा…

करीना-कटरीना से लेकर इन 12 एक्ट्रेस को नहीं छोड़ा मनचलों ने, भीड़ का उठाया था फायदा…

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
करीना-कटरीना से लेकर इन 12 एक्ट्रेस को नहीं छोड़ा मनचलों ने, भीड़ का उठाया था फायदा…

रिपोर्ट: गीतांजली लोहनी

नई दिल्ली: चाहे लोग कितने भी मॉर्डन क्यों ना हो गए हो पर अभी भी आए दिन देशभर मे महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटना के मामले सामने आते रहते है। वैसे मोलेस्टेशन की इन घटनाओं का शिकार सिर्फ आम लड़कियां या महिलाएं नहीं हुयी है बल्कि बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां भी छेड़छाड़  और गलत तरीकें से छूने का शिकार हो चुकी है। कई बार सार्वजनिक जगहों पर मौजूद मनचलों और असामाजिक तत्वों ने हिरोइनों के साथ सरेआम छेड़छाड़ की है। तो चलिए जानते है आखिर कौन-कौन है वो एक्ट्रेस-

करीना कपूर :

बॉलीवुड की बेबो भी मनचलों द्वारा छेड़छाड़ का शिकार हो चुकी है। दरअसल, साल 2013 में एक इवेंट खत्म होने के बाद करीना कपूर जब बाहर निकल रही थीं तो इसी दौरान उन्हें भीड़ ने घेर लिया। और भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने फायदा उठाकर उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की। बाद में किसी तरह बाउंसर्स ने करीना कपूर को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला था।

सोनम कपूर :

बॉलीवुड की सबसे फैशनेबल एक्ट्रेस सोनम कपूर फिल्म ‘रांझणा’ के प्रमोशन के दौरान फैंस की छेड़खानी का शिकार हो चुकी है। हालांकि, बाद में उनके को-स्टार धनुष ने मदद कर सोनम को किसी तरह भीड़ से बाहर निकाला था।

कैटरीना कैफ :

साल 2005 में जब कैटरीना कैफ दुर्गा पूजा में शामिल होने के लिए कोलकाता पहुंची तो वहां मौजूद भीड़ बेकाबू हो गई। यहां तक कि कैटरीना की सिक्योरिटी भी वो भीड़ काबू में नहीं आई और इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर कुछ मनचलों ने उनके साथ छेड़छाड़ की। इस घटना के बाद कैटरीना काफी दिनों तक आहत रहीं।

सुष्मिता सेन :

सुष्मिता सेन एक बार पुणे के किसी ज्वैलरी स्टोर के उद्घाटन समारोह में पहुंची तो बाहर मौजूद पब्लिक ने उन्हें घेर लिया था। इसी दौरान कुछ मनचलों ने भीड़ का फायदा उठाकर उनके शरीर को गलत तरीके से छूने की कोशिश की। कुछ दिनों पहले सुष्मिता ने बताया था कि कैसे 15 साल की उम्र के एक लड़के ने उनके साथ बदसलूकी की थी।

अमीषा पटेल :

2015 में अमीषा पटेल एक ज्वैलरी शोरूम की लॉन्चिंग के सिलसिले में गोरखपुर (उप्र) गई थीं। अमीषा को देखने के लिए शोरूम के बाहर भारी भीड़ लग गई। ऐसे में जब वह भीड़ से होते हुए शोरूम के अंदर जाने लगीं तो एक युवक ने उन्हें जबरदस्ती छुआ। अमीषा उस युवक के ऐसा करने से बेहद गुस्से में आ गईं और उन्होंने उसे वहीं एक थप्पड़ जड़ दिया। इस पूरी घटना से अमीषा बेहद दुखी थीं।

अनुष्का शेट्टी :

साल 2015 में अनुष्का शेट्टी जब भगवान के दर्शन कर तिरुमाला मंदिर से लौट रही थीं, तो कुछ फैंस की भीड़ ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान भीड़ उनके साथ फोटो और सेल्फी खिंचाने के चक्कर में उन्हें जबरदस्ती छूने की कोशिश की।

नगमा :

मेरठ में एक जनसभा के दौरान नगमा से बदसलूकी हुई थी। इसके बाद भड़की नगमा ने एक मनचले को थप्‍पड़ जड़ दि‍या था और मंच छोड़कर वहां से चली गई थीं। दरअसल, कांग्रेस नेता इमरान ने नगमा की जनसभा बुलाई थी। नगमा जब मंच पर पहुंचीं तो भीड़ मंच की ओर बढ़ने लगी। कुछ शरारती तत्व मंच पर पहुंच गए और भीड़ का फायदा उठाकर नगमा के साथ छेड़छाड़ करने लगे। इस पर नगमा ने एक को थप्पड़ जड़ दिया

सोनाक्षी सिन्हा :

2010 में फिल्म दबंग के एक इवेंट के दौरान भीड़ इतनी बढ़ गई कि सोनाक्षी सिन्हा को फैंस ने जबरदस्ती छूने की कोशिश की। यह वाकया साउथ मुंबई में मंत्रालय के नजदीक स्थित गांधी मैदान में हुआ था। इस वाकये के बाद सोनाक्षी रो पड़ी थीं।

तापसी पन्नू :

फिल्म पिंक की लीड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने बताया था कि 2016 में फिल्म पिंक के प्रमोशन के दौरान उनके साथ छेड़छाड़ हुई थी। लोगों ने उन्हें गलत तरीके से छुआ था। इसके अलावा दिल्ली में कॉलेज आने-जाने के दौरान भी वो कई बार बस में छेड़छाड़ का शिकार हो चुकी हैं।

कोएना मित्रा :

कोएना मित्रा भी मोलेस्टेशन का शिकार हो चुकी हैं। एक फाइव स्टार होटल की न्यू ईयर पार्टी के दौरान उनके साथ यह घिनौनी हरकत हुई थी। बाद में इस मुद्दे को मीडिया ने खूब उछाला और उस आदमी को आखिरकार गिरफ़्तार कर लिया गया था, जिसने कोएना के साथ ऐसी हरकत की थी।

मिनिषा लांबा :

मिनिषा के साथ एक बार गोवा के बीच पर छेड़खानी हुई थी। दरअसल, मिनिषा यहां एक फोटोशूट के लिए आई थीं। इसी दौरान कुछ लोगों ने उन्हें आपत्तिजनक ढंग से छुआ। इस घटना के बाद मिनिषा काफी डर गई थीं। बाद में मिनिषा ने खुलकर इस बारे में बात की थी।

राखी सावंत :

बॉलीवुड की मोस्ट एंटरटेंनिंग पर्सेनेलिटि राखी सावंत भी सरेआम छेड़छाड़ का शिकार हो चुकी हैं। दरअसल, 2006 में जब राखी सावंत मीका की बर्थडे पार्टी में गई थीं, तो वहां मीका ने राखी सावंत को पकड़ कर जोरदार KISS कर लिया था। इसके बाद राखी ने इस पर खूब हंगामा मचाया था। इतना ही नहीं, राखी सांवत ने इस घटना की शिकायत पुलिस में भी की थी और मीका पर जबरदस्ती चूमने और छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...